रेल विभाग श्रीगंगानगर रेलवे फाटक पर जल्द पुल बनवाये: राजू चराया

Khozmaster
2 Min Read
अबोहर, 21 नवंबर (शर्मा): श्री गंगानगर रोड अबोहर फाटक पर पुल पास हो चुका है। फाटक बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। माल गाड़ी आती है तो एक-एक घंटे फाटक बंद रहता है। जिसके कारण लोगों को अपना कीमती समय भी खराब करना पड़ता है। इसके अलावा जब बच्चे स्कूल जाते हैं तो फाटक बंद होने पर उन्हें फाटक के नीचे से होकर गुजरना पड़ता है। लोगों ने मांग की है कि जब पुल पास हो चुका है तो उसे बनाने में देर क्यों की जा रही है। समाजसेवी राजू चराया व ऑन डॉट कोरियर के संचालक संजय उर्फ राजू व आकाशदीप उर्फ सोनू ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि श्रीगंगानगर रोड रेलवे फाटक पर जल्द से जल्द पुल बनाया जाये ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जब फाटक खुलता है तो ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ जाती है और लम्बा जाम लग जाता है। इसलिए जब तक यहां पुल नहीं बन जाता तब तक एक या दो ट्रैफिक कर्मचारी तैनात किया जाये ताकि लोगों को परेशानी न हो।
फोटो : 3 फाटक पर लगा जाम व समाजसेवी राजू चराया, रजत लूथरा व संजय उर्फ राजू।
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें
0 9 4 7 7 3
Users Today : 13
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *