(शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार, एएसआई कुलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने जम्मू कश्मीर से आये किन्नू व्यापारी के बयानों पर इम्तियाज अहमद डार पुत्र गुलाम मुहम्मत वासी नजदीक मसजिस्द शरीफ मालापुर कश्मीर हालाबाद अबोहर के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 235, 10.12.23 भांदस की धारा 324, 34, 120बी के तहत इंद्रजीत व अन्य चार-पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हमला करने वाले आरोपियों ने व्यापारी को कुछ समय पहले धमकी दी थी कि अपना काम काज बंद कर दो नहीं तो बुरा होगा। कल वह दुकान के बाहर बैठा था कि कार पर उक्त आरोपी आए और उसपर हमला कर दिया। व्यापारी को फरीदकोट रैफर कर दिया। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। एक्सरा रिपोर्ट के बाद धारा में बढ़ौतरी की जा सकती है।
फोटो:4, घायल व्यापारी।
Users Today : 0