लायंस क्लब नागपुर को 10 प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित — ज़िला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं की भव्य सराहना

Khozmaster
2 Min Read

लायंस क्लब नागपुर को 10 प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित

— ज़िला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं की भव्य सराहना

नागपुर | प्रतिनिधि

रविवार, 20 जुलाई को नागपुर स्थित होटल सॉलिटेयर बैंक्वेट वाड़ी में आयोजित लायंस क्लब इंटरनेशनल, जिला 3234 H1 के वार्षिक पुरस्कार समारोह में लायंस क्लब नागपुर ने शानदार सफलता अर्जित करते हुए कुल 10 प्रतिष्ठित पुरस्कारों पर अपना नाम अंकित किया। यह सम्मान क्लब द्वारा किए गए सामाजिक, स्वास्थ्य और नेतृत्व कार्यों की उच्चतम मान्यता के रूप में प्रदान किया गया।

मुख्य पुरस्कारों में निम्नलिखित शामिल हैं:

1. सर्वश्रेष्ठ ज़िला अध्यक्ष – डॉ. मृणालिनी थेतेरे

2. सर्वश्रेष्ठ ज़िला सचिव – डॉ. प्रशांत गणोरकर

3. सर्वश्रेष्ठ ज़िला कोषाध्यक्ष – डॉ. अमिता खोब्रागड़े

4. GLT प्लेटिनम पुरस्कार – वर्षभर नेतृत्व विकास के लिए

5. हेल्थ केयर हीरो पुरस्कार – स्वास्थ्य सेवा उपक्रमों के लिए

6. GST अचीवमेंट पुरस्कार – समाजोपयोगी सेवा परियोजनाओं के लिए

7. मानवतावादी पुरस्कार – सामाजिक समरसता में योगदान के लिए

8. मधुमेह जागरूकता हेतु उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार – जनस्वास्थ्य संवर्धन के लिए

9. सर्वश्रेष्ठ रीजन चेयरपर्सन – डॉ. पार्वती राणे (डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट में सेवा के लिए)

10. सर्वश्रेष्ठ P.S.T. समन्वयक – लायन सतीश राणे

इस भव्य समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रिपाल राणे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ लायन भरत बालगट, लायन बलबीर सिंह बिज, लायन मुदोजी राजे भोसले, लायन श्रवण कुमार और अन्य जिला कैबिनेट अधिकारी भी इस सन्मान समारोह में विशेष रूप से मौजूद थे।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर क्लब के प्रशासक डॉ. संजय थेतेरे ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि ये सम्मान भविष्य में और अधिक समर्पित सेवाकार्य हेतु प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।

 

🚨 नागपुर हादसा: पुणे से कोलकाता शव ले जा रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत

0 9 4 2 0 5
Users Today : 8
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *