प्रभाग 26 की नगरसेविका सीमा ढोमणे ने बजट का किया स्वागत

Khozmaster
1 Min Read

प्रभाग 26 की नगरसेविका सीमा ढोमणे ने बजट का किया स्वागत

नागपुर: प्रभाग क्रमांक 26 की नगरसेविका सीमा ढोमणे ने आज प्रस्तुत किए गए बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट आम नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह देश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाला बजट है।

उन्होंने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया है, जो आने वाले समय में समाज के हर वर्ग के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। साथ ही यह बजट नागपुर सहित पूरे महाराष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

नगरसेविका सीमा ढोमणे ने आगे कहा कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उठाया गया यह कदम सराहनीय और स्वागत योग्य है, जिससे देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

0 9 2 6 4 1
Users Today : 8
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *