भाजपा के एक लाख व्हाट्सऐप ग्रुप वॉर रूम से जुड़े : चंद्रशेखर बावनकुले

Khozmaster
2 Min Read

भाजपा के एक लाख व्हाट्सऐप ग्रुप वॉर रूम से जुड़े : चंद्रशेखर बावनकुले

नागपुर, 24 अक्टूबर :
भाजपा के बूथप्रमुखों के करीब एक लाख व्हाट्सऐप ग्रुप पार्टी की वॉर रूम व्यवस्था से सीधे जुड़े हुए हैं। इन ग्रुपों के माध्यम से सरकार की योजनाएँ जनता तक पहुँचाने और कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद बनाए रखने का काम किया जाता है। यह बात महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने स्पष्ट की।

भंडारा में उनके दिए गए बयान पर संजय राऊत की प्रतिक्रिया के बाद बावनकुळे ने कहा कि
“व्हाट्सऐप ग्रुप में आने वाली टिप्पणी और प्रतिक्रियाओं के आधार पर पार्टी अपनी रणनीति तय करती है। इससे कार्यकर्ताओं में सकारात्मकता बढ़ती है।”


महायुती पर जोर

बावनकुळे ने कहा कि भाजपा का पहला ध्यान महायुती (भाजपा-शिंदे-आजित पवार गुट) को मजबूत करने पर है।
हर जिले में इसके लिए तीन नेताओं की समन्वय समिति बनाई गई है।


आगामी चुनाव को लेकर दावा

उन्होंने कहा कि
“स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनाव में महायुती को 51% से अधिक वोट मिलेंगे। महाविकास आघाड़ी एक भी जिला परिषद या नगरपालिका नहीं जीत पाएगी।”


कांग्रेस पर निशाना

कांग्रेस नेतृत्व और संगठनात्मक संवाद पर सवाल उठाते हुए बावनकुळे ने कहा कि
“कांग्रेस में कार्यकर्ता की कोई पूछ नहीं है, इसलिए कई नेता भाजपा में आने की इच्छा जताते हैं।”


नेताओं को चेतावनी

मोहोळ-धंगेकर विवाद पर उन्होंने कहा कि महायुती के नेताओं को व्यक्तिगत बयानबाजी और आंतरिक लड़ाई से दूर रहना चाहिए।
सभी को युती धर्म और आचारसंहिता का पालन करना होगा।

0 8 9 4 5 2
Users Today : 18
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *