नगर निगम ने चुनाव प्रचार के लिए 569 सभाओं को दी अनुमति
नागपुर, 13 जनवरी: नागपुर महानगरपालिका सामान्य निर्वाचन 2025–26 के तहत उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को विभिन्न अनुमतियां एवं प्रमाणपत्र एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिविल लाइंस स्थित मनपा मुख्यालय में केंद्रीय एकल खिड़की प्रणाली शुरू की गई है। इस व्यवस्था के माध्यम से अब तक विभिन्न राजनीतिक दलों की कुल 569 सभाओं को अनुमति दी जा चुकी है।
नागपुर महानगरपालिका सामान्य निर्वाचन के लिए गुरुवार, 15 जनवरी 2026 को मतदान संपन्न होगा। मनपा आयुक्त एवं निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिजीत चौधरी के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती वैष्णवी बी. के मार्गदर्शन में, मनपा मुख्यालय के जन्म–मृत्यु पंजीकरण कार्यालय के पास उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों की सुविधा के लिए केंद्रीय एकल खिड़की कक्ष कार्यरत किया गया है।
सभा अनुमति कक्ष द्वारा अब तक 569 स्टार प्रचारक सभाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं, स्टार प्रचारकों की रैलियों के लिए रैली अनुमति कक्ष के माध्यम से कुल 1,617 रैलियों को अनुमति दी गई है। इसके अलावा, नागपुर शहर में चुनाव प्रचार के लिए उपयोग किए जाने वाले वाहनों हेतु वाहन अनुमति कक्ष द्वारा 1,210 वाहनों को आधिकारिक अनुमति प्रदान की गई है।
यह जानकारी केंद्रीय एकल खिड़की के प्रमुख श्री अजय पझारे ने दी।
Users Today : 15