क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले आरोपियों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार

KHOZ MASTER
3 Min Read

क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले आरोपियों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार

नागपुर: शहर की गुन्हेशाखा यूनिट क्रमांक 3 की टीम ने क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 8 मार्च 2026 की रात 9:20 बजे से 9 मार्च 2026 की रात 12:20 बजे के बीच की गई।

पुलिस को पक्की सूचना मिली थी कि मानकापुर पुलिस थाना क्षेत्र के ठाकरे ले-आउट, गीता नगर स्थित फरस चौक के पास शर्मा के घर की ऊपरी मंजिल पर कुछ लोग टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम न्यूज़ीलैंड क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पंचों की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर जाल बिछाया और छापा मारा।

छापेमारी के दौरान कमरे में मौजूद आरोपी

चैतन्यकुमार गंगाराम ठाकरे (55 वर्ष), निवासी खापरी मोहल्ला, इतवारी पोस्ट ऑफिस के पास, नागपुर

पुरुषोत्तम दशरथ सोनकुसरे (53 वर्ष), निवासी प्लॉट नं. 100, अनमोल नगर, वाठोडा, नागपुर

को मोबाइल फोन के माध्यम से ग्राहकों से क्रिकेट मैच पर सट्टा लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक टीवी, विभिन्न कंपनियों के 10 मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री जब्त की है, जिसकी कुल कीमत लगभग 1,38,220 रुपये बताई जा रही है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने साथियों

संजू रामटेकेकर, हेमराज नामदेवराव कोहाड (दोनों निवासी श्रीकृष्ण नगर, नंदनवन, नागपुर) तथा अविनाश खडके (निवासी लालगंज, चकना चौक, नागपुर) की मदद से लाइव क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवा रहे थे।

इस मामले में मानकापुर पुलिस थाना में आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र जुगार प्रतिबंध कानून की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

यह कार्रवाई नागपुर शहर के पुलिस आयुक्त रविंद्रकुमार सिंगल, सहायक पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (गुन्हे) वसंत परदेशी, पुलिस उपायुक्त (डिटेक्शन) राहुल माकणीकर तथा सहायक पुलिस आयुक्त (गुन्हेशाखा) अभिजीत पाटील के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक महेश सागड़े, उपनिरीक्षक अमित देशमुख, संतोषसिंह ठाकुर, अजय पाटील, अनुप तायवाडे, विवेक भोयर, रोहित काले, मनीष रामटेके और प्रमोद देशभ्रतार की टीम ने अंजाम दी।

0 9 3 8 9 8
Users Today : 34
TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *