देशभक्ति की मिसाल बनेगी तिरंगा यात्रा, 500 फीट लंबा तिरंगा रहेगा मुख्य आकर्षण

KHOZ MASTER
2 Min Read

देशभक्ति की मिसाल बनेगी तिरंगा यात्रा, 500 फीट लंबा तिरंगा रहेगा मुख्य आकर्षण

नागपुर: आने वाली तिरंगा यात्रा में देशभक्ति की अद्वितीय छवि देखने को मिलेगी, जब 500 फीट लंबा भव्य तिरंगा लेकर देशभक्त शहर की सड़कों पर कदमताल करेंगे। इस विशेष आयोजन में तिरंगा यात्रा की अगुवाई वीर माताएं करेंगी, जिनके बाद पूर्व सैनिक, NCC कैडेट्स, तथा माननीय मुख्यमंत्री, पालक मंत्री, विधायक और अन्य गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। यात्रा में भाग लेने वाले हर वर्ग के लोग देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने जा रहे हैं।

पार्किंग व्यवस्था:

यात्रा में शामिल होने वालों की सुविधा हेतु व्यापक पार्किंग व्यवस्था की गई है:

गांधी बाग उद्यान

लाल इमली चौक से टांगा स्टैंड चौक

नंगा पुतला से तीन नल चौक

पन्नालाल देवडिया विद्यालय से संत कंवर राम धर्मशाला

जैन भवन से MK आज़ाद स्कूल

सूत मार्केट से ब्रह्म समाज

राबा कुंभारे पुतले से सोख्ता भवन

कुंभारे पुतले से सूत मार्केट

अन्नपूर्णा होटल से यादव भवन

नंगा पुतला से भावसार चौक

प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे नियत पार्किंग स्थलों का उपयोग करें एवं यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।

यह तिरंगा यात्रा न केवल देश के प्रति समर्पण का प्रतीक बनेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणास्रोत भी सिद्ध होगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *