गर्मी में पक्षियों के लिए संजीवनी बनी यह पहल – नागपुर में 1 हजार पानी पात्रों का वितरण

Khozmaster
2 Min Read
Oplus_131072

गर्मी में पक्षियों के लिए संजीवनी बनी यह पहल – नागपुर में 1 हजार पानी पात्रों का वितरण

नागपुर – राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद, नई दिल्ली (महाराष्ट्र प्रदेश) की ओर से 25 मई को पक्षियों के लिए एक अनोखा पर्यावरणीय उपक्रम आयोजित किया गया। गर्मी के तीव्र प्रकोप में पक्षियों को जलसंकट से बचाने हेतु, वन उद्यान (सिमिनरी हिल्स), मुख्यमंत्री निवास के समीप गणपती नगर और आसपास के क्षेत्रों में 1,000 पानी पात्रों का वितरण किया गया।

इस उपक्रम ने न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदार भूमिका भी उजागर की। गर्मियों में जब पक्षियों को पानी मिलना मुश्किल हो जाता है, ऐसे समय में यह कदम उनके जीवन के लिए राहत साबित होगा।

इस अभियान में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मंगरिया, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवि गिरधारी सोमकुंवर, सरचिटणीस डॉ. ऋषिकेश मेश्राम, सचिव प्रवीण पाटील, आनंद भांगे, भालचंद्र रामटेके, वैभव खापर्डे, चंद्रशेखर देशभ्रतार, मनोहर मेश्राम, संदीप नवणगे, अरविंद दुपारे, रूपेश नागदेवे, डॉ. मायाताई गायकवाड, डॉ. मुकुंद जोगेकर, अमरावृक्ष बागडे, कला रामटेके और अंजू मेश्राम सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

सभी ने मिलकर वन उद्यान क्षेत्र में पक्षियों के लिए पानी पात्रों की स्थापना की, जो निस्संदेह एक प्रेरणादायक और अनुकरणीय पहल है।

0 9 4 6 9 5
Users Today : 45
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *