राजा बक्शा मंदिर के पास पेड़ गिरने की घटना, अग्निशमन दल की त्वरित कार्रवाई से राहत
नागपुर, 29 मई 2025: राजा बक्शा मंदिर के पास मेडिकल चौक इलाके में आज शाम लगभग 5:50 बजे एक बड़ा पेड़ अचानक एक मारुति रिट्ज़ कार पर गिर गया। यह घटना क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का कारण बनी।

सूचना मिलते ही कॉटन मार्केट अग्निशमन केंद्र के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अग्निशमन दल ने तत्परता दिखाते हुए पेड़ को काटकर कार के ऊपर से हटाया और रास्ते में आए अवरोध को भी तुरंत साफ किया, जिससे यातायात फिर से सामान्य हो सकी।
इस रेस्क्यू ऑपरेशन में अग्निशमन दल के श्री गुजर, श्री ठाकरे और श्री काकडे ने विशेष योगदान दिया। उनकी कुशलता और फुर्ती से न केवल वाहन को नुकसान से बचाया गया, बल्कि आमजनता को भी राहत मिली।
केंद्र अधिकारी श्री वाघ इनके मार्गदर्शन में करवाई हुई।
स्थानिक निवासियों ने अग्निशमन दल के इस त्वरित और साहसिक कार्य की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद व्यक्त किया। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि आपदा की घड़ी में अग्निशमन विभाग का योगदान अमूल्य होता है।

