काचीपुरा चौक पर लंबे समय से रखी ईंटें बनीं ट्रैफिक जाम की वजह, हादसे की भी आशंका
नागपुर, 31 मई 2025 — कचीपुरा चौक के पास लंबे समय से ईंटों का ढेर जमा हुआ है, जिसे अब तक हटाया नहीं गया है। यह ईंटें क्यों और किस उद्देश्य से यहां रखी गई हैं, इसका जवाब ठेकेदार ही दे सकते हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि कार्य चल भी रहा हो, तो भी इन ईंटों को सड़क के किनारे या किसी सुरक्षित स्थान पर रखा जाना चाहिए था ताकि ट्रैफिक बाधित न हो।
शाम के समय ट्रैफिक जाम आम बात
खासकर रामदासपेठ की ओर से आने वाले वाहन जब दीक्षाभूमि या मेट्रो कार्यालय की दिशा में मुड़ना चाहते हैं, तो इन ईंटों की वजह से उन्हें लेफ्ट टर्न लेना मुश्किल हो जाता है, जिससे ट्रैफिक जाम लग जाता है ।
हादसे की भी आशंका
इन ईंटों के कारण कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है, खासकर रात के समय जब दृश्यता कम होती है।
प्रशासन की अनदेखी
चौंकाने वाली बात यह है कि कचपूरा चौक पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती होती है, लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी या संबंधित विभाग को इस बारे में सूचित नहीं किया गया है।
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग और नगर प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन ईंटों को हटाया जाए ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य हो और किसी संभावित हादसे से बचा जा सके।

