ब्रह्माकुमारी डॉ. दामिनी दीदी का नागपुर में प्रथम आगमन, विशेष कार्यक्रमों का आयोजन

KHOZ MASTER
2 Min Read
Oplus_131072

ब्रह्माकुमारी डॉ. दामिनी दीदी का नागपुर में प्रथम आगमन, विशेष कार्यक्रमों का आयोजन

नागपुर, 5 जून 2025: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, नागपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर पहली बार नागपुर में प्रसिद्ध राजयोगिनी डॉ. दामिनी दीदी का अहमदाबाद से आगमन हो रहा है। वह बीते 25 वर्षों से ब्रह्माकुमारी संस्था में सेवाएं दे रही हैं और एक राजयोग शिक्षिका के साथ-साथ गायिका, गीतकार, संगीतकार, फिजिओथेरपीस्ट व म्युझिक हिलर भी हैं। उन्होंने उदित नारायण, सुरेश वाडकर जैसे गायकों के साथ आध्यात्मिक गीत गाए हैं।

विशेष कार्यक्रमों में 22 जून को ‘Parenting Tools for Beautiful Bonding’ विषय पर वसंतनगर सेवाकेंद्र में शाम 6 से 8 बजे तक डॉ. दामिनी का व्याख्यान होगा। यह कार्यक्रम विशेष रूप से अभिभावकों के लिए है।

23 जून को ‘Decorate Yuva Future’ विषय पर युवाओं (आयु 16-30 वर्ष) के लिए प्रेरणादायी सत्र आयोजित किया गया है।

इसके साथ ही 24 जून को सुरेश भट सभागृह, रेशीमबाग में शाम 6 से 8 ‘शौर्य सुरों में रंगा… दिल में प्यारा तिरंगा’ शीर्षक से देशभक्ति गीतों की संध्या का आयोजन किया गया है, जो मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी को समर्पित रहेगा।

सभी कार्यक्रमों के लिए निःशुल्क पंजीकरण आवश्यक है। इच्छुक प्रतिभागी

https://vishwashantisarovar.org.in

पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या अधिक जानकारी के लिए 9960385038 पर संपर्क करें।

ब्रह्माकुमारीज नागपुर विभाग की संचालिका राजयोगिनी बीके रजनी दीदी ने नागरिकों से इन कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *