महाराजबाग चौक पर ट्राफिक का गंभीर संकट! निर्माण कार्य से बना बॉटलनेक, त्वरित प्रबंधन और जवाबदेही तय करना ज़रूरी

KHOZ MASTER
2 Min Read

महाराजबाग चौक पर ट्राफिक का गंभीर संकट! निर्माण कार्य से बना बॉटलनेक, त्वरित प्रबंधन और जवाबदेही तय करना ज़रूरी

नागपुर, 11 जून 2025:

महाराजबाग चौक पर ट्राफिक की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि सुबह-शाम इस मार्ग पर वाहन चालना नागरिकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। वजह है – पं. पुंजाबराव कृषी विद्यापीठ के एक गेट का बंद होना, जहां फिलहाल सड़क निर्माण का कार्य जारी है।

इस गेट के बंद होने से यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी की ओर से आने वाला ट्राफिक महाराजबाग चौक पर रुकता है, जिससे लंबा जाम लग जाता है। स्थिति तब और विकट हो जाती है जब इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस चौक से आने वाले वाहन महाराजबाग चौक की ओर सिग्नल हरा होने पर आगे बढ़ते हैं। इस दौरान कृषी विद्यापीठ के गेट के सामने ट्राफिक की भारी भीड़ जमा हो जाती है और वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी प्रकार का सड़क निर्माण कार्य शुरू करने से पहले ट्राफिक मैनेजमेंट की योजना तैयार करना अनिवार्य है। सड़क कार्यों के चलते जनता को होने वाली परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग, संकेतक और ट्राफिक कर्मचारियों की तैनाती पहले ही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

ट्राफिक विभाग को चाहिए कि वे तत्काल इस क्षेत्र में ट्राफिक कर्मी की तैनाती करें और यातायात प्रवाह को नियंत्रित करें। साथ ही निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार की जिम्मेदारी भी तय की जानी चाहिए। नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ी ऐसी लापरवाही पर सख्त कार्यवाही की आवश्यकता है।

स्थानीय लोगों और दैनिक यात्रियों की मांग है कि प्रशासन इस समस्या को प्राथमिकता दे और स्थायी समाधान के लिए जल्द कदम उठाए। शहर के व्यस्ततम मार्गों में से एक महाराजबाग चौक पर ट्राफिक की यह दुर्दशा, नागपुर की स्मार्ट सिटी छवि को भी प्रभावित कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *