देश के प्रधान न्यायाधीश मा. न्यायमूर्ति भूषण गवई का नागपुर दौरा

Khozmaster
2 Min Read

प्रधान न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर में स्वागत

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और विधि क्षेत्र के प्रमुखों की गरिमामयी उपस्थिति

नागपुर | 27 जून 2025 – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मा. भूषण गवई का आज नागपुर आगमन हुआ, और पूरे विधि जगत में उत्साह का वातावरण निर्माण हो गया। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

मा. गवई ने प्रधान न्यायाधीश का पदभार ग्रहण करने के बाद नागपुर का यह पहला आधिकारिक दौरा किया है। उनके स्वागत के लिए न्यायिक और प्रशासनिक क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी तथा विधि क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस स्वागत समारोह में मुंबई उच्च न्यायालय के मा. मुख्य न्यायाधीश आलोक आराधे, नागपुर खंडपीठ के प्रशासकीय न्यायमूर्ति नितीन सांबरे, मा. न्यायमूर्ति अनिल किलोर, विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी, पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र सिंगल, विशेष पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटील (नक्सल विरोधी अभियान), विशेष पुलिस महानिरीक्षक डॉ. दिलीप भुजबळ, मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी, जिलाधिकारी डॉ. विपीन इटनकर, नागपुर सुधार प्रन्यास के सभापति संजय मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनायक महामुनी, पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार आदि मान्यवर उपस्थित थे।

इनके अतिरिक्त, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजेंद्र कुमार, कुलसचिव डॉ. रागिनी खुबालकर, तथा उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अतुल पांडे ने भी मा. प्रधान न्यायाधीश का हार्दिक स्वागत कर, न्याय क्षेत्र में उनके योगदान को नमन किया।

मा. प्रधान न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर प्रवास 29 जून 2025 तक रहेगा, इस अवधि में वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में उपस्थित होकर विधि व्यवस्था को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

0 9 4 6 8 3
Users Today : 33
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *