तेज़ बारिश से क्षतिग्रस्त हुए घरों का बहुजन समाज पार्टी ने लिया जायज़ा, महासचिव विवेक सांगोड़े ने प्रभावित नागरिकों से की मुलाकात

Khozmaster
2 Min Read

तेज़ बारिश से क्षतिग्रस्त हुए घरों का बहुजन समाज पार्टी ने लिया जायज़ा, महासचिव विवेक सांगोड़े ने प्रभावित नागरिकों से की मुलाकात

नागपुर, 11 जुलाई — उत्तर नागपुर के प्रभाग क्रमांक 2 स्थित बाबा दीपसिंह नगर में गत दिनों हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जलभराव और बाढ़ की स्थिति के चलते कई नागरिकों के घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उत्तर नागपुर विधानसभा के माननीय महासचिव विवेक किशोर सांगोड़े ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और बाढ़ से पीड़ित नागरिकों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

इस मौके पर सांगोड़े ने कहा, “बाबा साहेब के संविधान में हर नागरिक को गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार है। बारिश की मार से जिन परिवारों के घर तबाह हो गए हैं, उन्हें हरसंभव सहायता दिलाने के लिए हम प्रशासन के समक्ष आवाज़ उठाएंगे।”

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि बाढ़ के कारण न केवल उनका घर-बार बल्कि घरेलू सामान भी बुरी तरह से नष्ट हो गया। पीड़ितों ने प्रशासन से तात्कालिक राहत और पुनर्वास की मांग की है।

विवेक सांगोड़े ने इस संदर्भ में नागपुर महानगरपालिका (NMC) के आशी नगर झोन के अभियंता और अधिकारियों के साथ भी क्षेत्र का निरीक्षण किया। इंजीनियरों ने स्थल पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया और आश्वासन दिया कि जलनिकासी व्यवस्था में सुधार के लिए शीघ्र कदम उठाए जाएंगे।

क्षेत्रीय जनता ने बसपा प्रतिनिधियों की इस संवेदनशील पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द ही स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएगा।

📰 अगर आपके पास कोई स्थानीय खबर, फोटो या वीडियो है, तो कृपया खोजमास्तर को भेजें:📲 WhatsApp नंबर: 8975950362

0 9 4 6 8 0
Users Today : 30
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *