विदर्भ स्तरीय खंजरी भजन स्पर्धा : भजनों का जागर, लेकिन डिजिटल मीडिया फिर रहा वंचित!
नागपुर | राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज के भजनों को समर्पित विदर्भ स्तरीय खंजरी भजन स्पर्धा का आयोजन खासदार सांस्कृतिक महोत्सव समिति द्वारा १६ और १७ जुलाई को नागपुर के संताजी सभागृह, सक्करदरा में होने जा रहा है। इस महोत्सव में विदर्भ के कुल २८३ भजनी मंडल भाग लेंगे, जबकि महाअंतिम फेरी १८ जुलाई को संपन्न होगी। विजेता मंडलों को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
इस आयोजन की व्यापक सफलता के लिए समिति ने प्रचार और विज्ञापन पर जोर दिया है, लेकिन इस बार भी डिजिटल मीडिया को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है।
डिजिटल मीडिया की फिर अनदेखी
कार्यक्रम की कवरेज से लेकर लाइव प्रसारण तक डिजिटल मीडिया की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है, फिर भी विज्ञापन बजट में डिजिटल मीडिया को कोई हिस्सा नहीं दिया गया। यह स्थिति समिति की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है।
डिजिटल मीडिया प्रमुख भीमराव लोणारे ने इस बारे में नाराज़गी जताते हुए कहा, “शहर के अधिकांश पत्रकार डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी मुख्य रूप से डिजिटल मीडिया से ही होता है। इसके बावजूद विज्ञापन बांटते वक्त डिजिटल मीडिया को पूरी तरह दरकिनार कर दिया जाता है, यह दुखद है।”
भीमराव लोणारे ने हाल ही में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिजिटल मीडिया को विज्ञापन क्यों नहीं दिया गया, इस पर सवाल उठाया था। लेकिन खासदार सांस्कृतिक मोहतत्व के अध्यक्ष इस सवाल का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिससे वहां मौजूद डिजिटल पत्रकारों में नाराज़गी देखी गई।
शहर में आयोजित किसी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में 90 प्रतिशत पत्रकार डिजिटल मीडिया से जुड़े होते हैं, जबकि मुख्यधारा की परंपरागत मीडिया से केवल एक या दो पत्रकार ही उपस्थित रहते हैं।
डिजिटल मीडिया के पत्रकार यदि किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित न हों, तो उस प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन ही अधूरा रह जाता है — उनकी उपस्थिति आज के दौर में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
भजन स्पर्धा में आकर्षक पुरस्कार
इस स्पर्धा में प्रथम स्थान पाने वाले मंडल को १ लाख रुपये नकद, द्वितीय को ७१ हजार रुपये तथा अन्य विजेता मंडलों को भी क्रमशः लाखों रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
स्पर्धा के उद्घाटन समारोह में लक्ष्मणराव गमे, सचिन देव महाराज, ज्ञानेश्वर रक्षक, डॉ. विजयालक्ष्मी थोटे, प्रा. अनिल सोले समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
Users Today : 21