“वृक्षारोपण ही नहीं, वृक्षसंवर्धन भी उतना ही आवश्यक” — एडुसन फाउंडेशन का प्रेरणादायक उपक्रम

KHOZ MASTER
2 Min Read

“वृक्षारोपण ही नहीं, वृक्षसंवर्धन भी उतना ही आवश्यक” — एडुसन फाउंडेशन का प्रेरणादायक उपक्रम

नागपुर | 23 जुलाई — पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में एक सशक्त कदम उठाते हुए, एडुसन फाउंडेशन ने ‘वृक्षसंवर्धन दिवस’ के अवसर पर भैय्याजी पांढरीपांडे नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल वर्क कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी, महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी बड़े उत्साह से सहभागी हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कोडापे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “वृक्षारोपण सिर्फ एक औपचारिकता नहीं होनी चाहिए, बल्कि वृक्षों का संरक्षण और उनका पालन-पोषण भी उतना ही आवश्यक है। ये हमारी प्रकृति, जलवायु और आनेवाली पीढ़ियों की सुरक्षा का आधार है।”

एडुसन फाउंडेशन के संचालक डॉ. निलेश काळे ने इस अवसर पर छात्रों से आग्रह किया कि, “आज के दौर में वृक्षों का संरक्षण केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि यह हमारी जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। अधिक से अधिक युवा इस मुहिम से जुड़ें और प्रकृति के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभाएं।”

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्राध्यापक कमलाकर ढबाले, महाविद्यालय के कर्मचारी जीवन वागदे, मोहन धापोडकर तथा दर्जनों विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंतर्गत कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए, और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी स्वयं विद्यार्थियों ने स्वेच्छा से ली।

इस प्रेरणादायी पहल ने न सिर्फ परिसर को हराभरा बनाने की दिशा में योगदान दिया, बल्कि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता भी गहराई से रोपित की। एडुसन फाउंडेशन का यह उपक्रम समाज में हरित चेतना फैलाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास कहा जा सकता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *