उदयनगर चौक में दो दिवसीय आधार कार्ड शिविर का आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर विशेष उपक्रम

Khozmaster
2 Min Read

उदयनगर चौक में दो दिवसीय आधार कार्ड शिविर का आयोजन

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर विशेष उपक्रम

नागपुर : दक्षिण नागपुर स्थित रिंग रोड के उदयनगर चौक पर शिवसेना उपजिला प्रमुख मुकेश रेवतकर के शिवसेना जनसंपर्क कार्यालय में दो दिवसीय आधार कार्ड शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर 25 और 26 जुलाई (शुक्रवार व शनिवार) को पूर्व मुख्यमंत्री मा. उद्धव बाळासाहेब ठाकरे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में, सुबह 10 से दोपहर 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

शिविर की खास बात यह है कि पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के नए आधार कार्ड निःशुल्क बनाए जाएंगे। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस उपक्रम का लाभ लें। यह आवाहन आयोजक मुकेश रेवतकर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से किया है।

शिविर में नए आधार कार्ड बनवाने, पुरानी जानकारी में संशोधन करने तथा अन्य आधार से संबंधित सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। आयोजकों ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित हों।

🗓️ तिथियाँ: 25 और 26 जुलाई

🕙 समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

📍 स्थान: शिवसेना जनसंपर्क कार्यालय, उदयनगर चौक, रिंग रोड, दक्षिण नागपुर

🎉 अवसर: मा. उद्धव बाळासाहेब ठाकरे के जन्मदिन पर विशेष आयोजन

0 9 4 6 6 7
Users Today : 17
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *