पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक उत्तरदायित्व का भाव जागृत करने हेतु प्रेरणादायी पहल

Khozmaster
3 Min Read

मुद्रानगर में ‘उपजीविका पुलक मंच परिवार’ द्वारा भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक उत्तरदायित्व का भाव जागृत करने हेतु प्रेरणादायी पहल

नागपुर | दिनांक 24 जुलाई:

मानेवाडा-बेसी रोड स्थित मुद्रानगर में ‘उपजीविका पुलक मंच परिवार’ एवं श्री रुद्रावतार संकटमोचन हनुमान मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में 20 जुलाई, रविवार को एक प्रेरणादायी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन मंदिर प्रांगण में बड़े उत्साह और सामूहिक सहभाग के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर ‘कबाड़ से जुगाड़’ के संस्थापक श्री मनोज बंड, पुलक मंच के कार्यवाहक श्री सचिन नखाते, पूर्व नगरसेविका सौ. मंगलाताई खेकरे (प्रभाग 34 ड), मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अरुणजी घोलपे, दक्षिणेश्वरी दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष श्री त्रिपाठीजी तथा उपजीविका संस्था के अध्यक्ष श्री धीरज गलगले प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इन सभी मान्यवरों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा में चार चांद लगा दिए।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। श्री धीरज गलगले ने उपस्थित नागरिकों को वृक्षारोपण के महत्व तथा ‘उपजीविका’ संस्था के उद्देश्यों की गहन जानकारी दी। उन्होंने यह संदेश दिया कि वृक्षारोपण केवल एक पर्यावरणीय कार्य नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए जीवनदान है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को ‘उपजीविका छात्रवृत्ति योजना’ के प्रतीक रूप में विशेष गुल्लक भेंट किए गए।

कार्यक्रम का संचालन सौ. मनीषा गलगले ने सहजता से किया। प्रस्तावना श्री संजय मार्कंडे ने रखी, और आभार प्रदर्शन श्री विलास कडू द्वारा व्यक्त किया गया।

इस प्रेरणादायी आयोजन में संस्था के उपाध्यक्ष श्री जयंत तुळणकर, श्री स्वप्नील बाराहाते, श्री मनीष पाठराबे, श्री अतिष गोरे, श्री अनिल जवाडे, सौ. करुणा गलगले, सौ. माधवी तुळणकर सहित पुलक मंच परिवार व मंदिर समिति के सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्यगणों का विशेष योगदान सराहनीय रहा।

यह आयोजन न केवल पर्यावरण संवर्धन की दिशा में एक सार्थक कदम था, बल्कि समाज में सामूहिक चेतना, सहभाग और सेवा की भावना को भी उजागर करनेवाला प्रेरणास्रोत बन गया। उपस्थित नागरिकों ने भी वृक्षों की देखरेख व संरक्षण का संकल्प लेकर कार्यक्रम को सफल व अर्थपूर्ण बनाया।

0 9 4 6 6 6
Users Today : 16
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *