हिंगणा रोड स्थित शासकीय छात्रावास में गंभीर घटना : गृहपाल और सुरक्षाकर्मी सेवा से मुक्त
नागपुर, दिनांक 24 जुलाई – हिंगणा रोड के आई.सी. चौक स्थित अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की छात्राओं के लिए संचालित शासकीय वसतिगृह (छात्रावास) में छेड़छाड़ और चोरी जैसी गंभीर घटना सामने आने के बाद संबंधित गृहपाल और सुरक्षाकर्मी को अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल संविदा सेवा से मुक्त कर दिया गया है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही विभाग द्वारा तत्काल जांच कर दोषी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की गई। भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए राज्य के सभी शासकीय छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की जा रही है और आवश्यक सुधारात्मक उपाय तेजी से लागू किए जा रहे हैं। इस संबंध में इतर मागास बहुजन कल्याण विभाग के प्रादेशिक उपसंचालक विजय वाकुलकर ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि छात्रावासों में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्रकार की घटनाओं को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Users Today : 17