“वो जब याद आए” – मोहम्मद रफी को संगीतमय श्रद्धांजली, आज नागपुर में गूंजेंगे अमर नगमे
नागपूर : सुरों के बादशाह, बेमिसाल पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की 45वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्री रागम म्युझिकल ग्रुप एक बेहद खास और भावपूर्ण संगीतमय संध्या “वो जब याद आए” का आयोजन कर रहा है। यह कार्यक्रम आज 31 जुलाई, बुधवार को शाम 6 से 9 बजे तक, झाशी राणी चौक, सीताबर्डी स्थित मधुरम हॉल, मोरभवन में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
🎶 शाम रफी के नाम…
इस विशेष संध्या में नागपुर के सुप्रसिद्ध गायक सागर मधुमटके अपनी खास प्रस्तुति देंगे। उनके साथ सुरों का जादू बिखेरेंगे –
-
🎤 संजय पोटदुके
-
🎤 प्रसन्न नायर
-
🎤 प्रमोद गाडेकर
-
🎤 अशफाक शेख
-
🎤 स्वाती खडसे (आमंत्रित गायिका)
-
🎤 मनश्री जोशी
-
🎤 गरिमा शर्मा
कार्यक्रम की संकल्पना संजय पोटदुके की है, आयोजन प्रसन्नकुमार नायर द्वारा किया गया है और मंच का संचालन करेंगे डॉ. मनोज सालपेकर।
यह एक ऐसा आयोजन है जहां मोहम्मद रफी के स्वर्णिम युग की गूंज फिर एक बार जीवंत होगी। संगीतप्रेमियों के लिए यह शाम सुरों और स्मृतियों का अनुपम संगम होगी, जिसे चूकना नहीं चाहिए।
संगीत की इस मधुर यात्रा में आप सभी आमंत्रित हैं – आइए, रफी साहब को सुरों की श्रद्धांजलि दें! 🎵