गणेशोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर नागपुर में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
नागपुर | 8 अगस्त 2025
गणेशोत्सव 2025 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से नागपुर पुलिस आयुक्तालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता नागपुर शहर के पुलिस आयुक्त मा. श्री रविंद्र कुमार सिंघल ने की।
बैठक में सह पुलिस आयुक्त मा. श्री नवीनचंद्र रेड्डी, महानगरपालिका आयुक्त मा. श्री अभिजीत चौधरी, जिलाधिकारी मा. श्री विपीन इटनकर, दक्षिण विभाग के अपर पुलिस आयुक्त डॉ. श्री शिवाजी राठोड, गुन्हे शाखा के अपर आयुक्त श्री वसंत परदेशी, उत्तर विभाग के उपायुक्त श्री राजेंद्र दाभाडे, अग्निशमन विभाग प्रमुख श्री भगवान वाघ, परिवहन विभाग अधिकारी श्री विलास ठेंगणे, NHAI के श्री सी.एम. सिन्हा, विद्युत विभाग के श्री हेमंत वडस्कर एवं श्री एस.आर. खान, साथ ही नागपुर शहर के सभी पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त उपस्थित थे।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष का गणेशोत्सव खुशहाल, भयमुक्त वातावरण में और कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए मनाया जाएगा। पिछले वर्ष उत्सव के दौरान सामने आई समस्याओं और कमियों की गहन समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को इस वर्ष इन समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही यातायात प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति में सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं की तत्परता, और प्रशासनिक समन्वय जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन, स्वच्छता, और पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए।
Users Today : 51