नागपुर में दिन और रात के तापमान में तीन गुना अंतर : रात का तापमान 9.6 डिग्री पर स्थिर, दिन का तापमान बढ़ा

Khozmaster
2 Min Read
Oplus_131072

नागपुर में दिन और रात के तापमान में तीन गुना अंतर

रात का तापमान 9.6 डिग्री पर स्थिर, दिन का तापमान बढ़ा

नागपुर : शहर में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। खासकर सूर्यास्त के बाद तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान मंगलवार की तरह ही 9.6 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा, जबकि तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 30.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन और रात के तापमान में तीन गुना अंतर होने से नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं मौसमी बीमारियों के मामलों में भी इजाफा देखा जा रहा है।

गोंदिया सबसे ठंडा

विदर्भ क्षेत्र में बुधवार को गोंदिया सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भंडारा और यवतमाल में 10 डिग्री, अमरावती में 10.6 डिग्री, वर्धा और वाशिम में 11 डिग्री, अकोला में 11.1 डिग्री, गडचिरोली में 11.2 डिग्री, ब्रह्मपुरी में 12.4 डिग्री, चंद्रपुर में 12.8 डिग्री और बुलढाणा में 13 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल महाराष्ट्र में तापमान सामान्य स्तर के आसपास ही बने रहने की संभावना है।

0 9 4 5 5 0
Users Today : 15
TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *