सोनेगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 मामले सुलझे

KHOZ MASTER
2 Min Read

सोनेगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 मामले सुलझे

नागपुर : सोनेगांव पुलिस ने चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा उससे जुड़े कुल 3 चोरी के मामलों का खुलासा किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 मार्च 2025 को सुबह करीब 4:30 बजे सोनेगांव थाना क्षेत्र के रहाटे ले-आउट स्थित एक मकान में चोरी की घटना सामने आई थी। शिकायतकर्ता श्रीमती सुनीता पुंडलिक उगवेकर (उम्र 52 वर्ष) ने अपने घर का कंपाउंड गेट बंद कर मुख्य दरवाजा हल्का बंद कर सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुसा और बेड पर रखा लगभग 5 ग्राम वजन का सोने का मंगलसूत्र (कीमत करीब 10,000 रुपये) चोरी कर फरार हो गया।

इस मामले में सोनेगांव पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी हर्ष उर्फ एक्का महेंद्र रामटेके (उम्र 24 वर्ष), निवासी खैरलांजी रोड, तिरोडा (जिला गोंदिया), वर्तमान में एमआईडीसी नागपुर स्थित एक होटल में ठहरा हुआ, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने उक्त चोरी की वारदात कबूल कर ली।

आगे की पूछताछ में आरोपी ने सोनेगांव थाना क्षेत्र में ही दो अन्य स्थानों पर चोरी करने की बात भी स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण तथा 1,000 रुपये नकद सहित कुल 1,43,500 रुपये का माल जब्त किया है।

इस कार्रवाई के तहत कुल 3 चोरी के मामलों का खुलासा किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (जोन-1) श्री ऋषिकेश रेड्डी सिंगा रेड्डी, सहायक पुलिस आयुक्त श्री सतीशकुमार गुरव तथा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री नितीन मगर के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक विक्रांत कारटकर, राजेश मसराम, हिम्मत शहारे, विकास टोंग, मंगेश गाडगे और मंगेश सहित टीम के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

0 9 4 4 6 3
Users Today : 3
TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *