सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें शहरवासी : विधायक संदीप जाखड़

Khozmaster
2 Min Read
अबोहर, 04 नवंबर (शर्मा/सोनू): अबोहर का साफ-सुथरा बनाने के लिए नवनिर्वाचित विधायक संदीप जाखड़ ने बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया हुआ है। इसके साथ-साथ उन्होंने शहर को प्लास्टिक मुक्त करने का भी संकल्प लिया है। आज 123वें सफाई अभियान के दौरान विधायक संदीप जाखड़ ने शहरवासियों से अपील की है कि वह सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। इसके अलावा उन्होंने जल संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि हमें पानी को व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए। हमें बरसात के पानी को संरक्षित कर इसे उपयोग में लाना चाहिए। हमें जमीन से भी जितना हो सके कम पानी निकालना चाहिए। दिनों दिन पानी का स्तर नीचे जा रहा है जिससे भविष्य में हमें जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए ताकि पानी का स्तर नीचे और न जाए। उन्होंने कहा कि हमें प्लास्टिक की बोतलों में भी पानी नहीं पीना चाहिए इससे कैंसर जैसी बिमारियों का खतरा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण व सीवरेज सिस्टम के लिए भी नुक्सानदायक है। अगर पशु इसे निगल लेता है तो उसकी मौत भी हो सकती है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि अपने वैवाहिक या अन्य कार्यक्रमों में डिस्पोजल की बजाये कांच या स्टील के बर्तनों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि अगर आपको बाजार से सामान लेने जाना है तो घर से ही कपड़े का बना थैला लेकर जायें। बलदेव शर्मा मैट्रो कालोनी वाले, गुरजंट सिंह जंटा, नगर निगम मेयर विमल ठठई, प्रवीण परूथी रूबी, संजय जाखड़, समाजसेवी लोकेश शर्मा,हरप्रीत सिंह बहल, सुरिंद्र सिंह बहल लारा रोहिला, समाज सेवी नरेश खुराना, संजय जाखड़, प्रधान मोहन लाल ठठर्ठ, यूथ कांग्रेस प्रधान अतिंद्रपाल तिन्ना, हरिंद्र बेदी, इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन अनिल नागपाल, विनय कुमार पार्षद इंदिरा नगरी, ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि अपनी दुकानों के बाहर साफ सफाई रखें ताकि शहर सुंदर बने।
फोटो : 2, जानकारी देते विधायक संदीप जाखड़।
0 9 4 9 8 0
Users Today : 11
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *