सिंह सभा स्कूल की छात्राओं ने प्रोजेक्ट पुलिस दोस्त के तहत थाना नंबर 1 में मनाई दिवाली स्कूली बच्चों को इस प्रकार के संस्कार देना सराहनीय: डीएसपी बच्चों ने थाने के बारे में जानकारी ली

Khozmaster
4 Min Read
अबोहर, 07 नवंबर (शर्मा/सोनू): प्रोजेक्ट पुलिस दोस्त के तहत स्थानीय नगर थाना नंबर एक में आज सिंह सभा कन्या स्कूल की ओर से दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसके तहत स्कूल की बच्चियों ने एक परिवार की भांति पुलिस कर्मचारियो के सदस्य बनकर यह पर्व मनाया। इस मौके पर अबोहर विकास मंच के संचालक गगन चुघ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान डीएसपी अबेाहर अरूण मुंडन, डीएसपी देहाती अवतार सिंह विशेष तौर मौजूद थे। जिनका कार्यक्रम में पहुंचने पर थाना प्रभारी सुनील कुमार व उनकी टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे थाने को बच्चों की ओर से दुल्हन की भंाति सजाया गया। सिंह सभा स्कूल की छात्राओं द्वारा हस्त निर्मित डीएसपी व थाना प्रभारी की तस्वीरों को उन्हें सौंपा गया जिस पर इन पुलिस अधिकारियों इन होणहार छात्राओं की भरपूर प्रशंसा की। इस मौके पर संबोधित करते हुए दोनों डीएसपी ने स्कूल की ओर से किए गए इस प्रयास की भरपूर सराहना की और छात्राओं का आभार जताया जिन्होंनें पुलिस अधिकारियों के आकर्षक चित्र बनाए और पुलिस अधिकारियों की भावनाओं को समझा। उन्होंंने कहा कि अक्सर पुलिस के प्रति आम लोगों का नजरिया नकारात्मक होता है लेकिन थाने में पहुंचकर उनकी इस सोच में परिवर्तन आएगा क्योकि इससे उन्हें पता चल पाएगा कि पुलिस प्रशासन तो हमारी सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेवारी निभाती है। डीएसपी ने स्कूल की ओर से बच्चियों को दिए जा रहे संस्कारों की खूब सराहना की।
इस मौके पर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि सिंह सभा स्कूल की बच्चियों ने थाने का भ्रमण करने के साथ ही दिवाली पर्व मनाया है जो कि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि त्योहारी समय में अक्सर पुलिस अधिकारियों की डियूटी लोगो की सुरक्षा में लगी होती है तो ऐसे में उन्हें कभी अपने परिवार या बच्चों के साथ दिवाली मनाने का अवसर ही नहीं मिल पाता, लेकिन आज बच्चों ने उनके साथ यह दिवाली पर्व मनाकर उनके परिवार की कमी को पूरा कर दिया है।
इस मौके पर गगन चुघ ने कहा कि अक्सर पुलिस कर्मचारी त्योहारों को अपने परिवारों संग सेलीब्रेट नहीं कर पाते इसी को देखते हुए यह प्रोजैक्ट चलाया गया है ताकि उन्हें त्योहारों में परिवार की कमी महसूस न हो पाए और वे इन बच्चों को ही अपने परिवार का हिस्सा मानें। उन्होंनें कहा कि पुलिस की ओर से बच्चों को उपहार दिए गए हैं तो वहीं बच्चों ने भी पुलिस अधिकारियों को गिफट दिए।
इस मौके पर स्कूल की छात्राओं ने थाने में दिवाली मनाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अक्सर जब वे पुलिस अधिकारियों को जनता की सुरक्षा में तैनात देखती थीं तो उनकी यह दिली इच्छा थी कि वे भी इन पुलिस अधिकारियों संग दिवाली जैसे खुशी का त्योहार मनाएं ताकि वे भी इस भारतीय संस्कृति से जुडे पर्व की खुशियोंं का आनंद ले सकें। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्राओं द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम पेश किया गया तो वहीं थाने की ओर से बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट दी गई। अंत में स्कूल प्रिंसीपल परमजीत कौर ने थाने के समस्त स्टाफ द्वारा बच्चों को दिए गए इस स्नेह के लिए उनका धन्यवाद किया। इस मौके पर सब इंस्पेकटर आकाश कंबोज, गुरकंवल बराड़, सुनीता रानी, मुख्य मुंशी बलकौर सिंह व अन्य स्टाफ मौजूद था।
फोटो:1, 1बी, स्कूली बच्चों के साथ दीपावली मनाते पुलिस प्रशासन
0 9 4 9 4 5
Users Today : 117
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *