पतंग का नायलॉन मांजा बन रहा जानलेवा ,युवक का गला और उंगली कट
-सड़क पर दुपहिया वाहन चालको को हो रही परेशानी
नागपुर. (आनंदमनोहर जोशी)
शहर ही नहीं देश के अनेक हिस्से में मकर संक्रांति से गत बीस दिन पूर्व से ही आकाश में नायलॉन मांजे से जगह-जगह पतंग उड़ान शुरू हो चुकी है.
नायलॉन मांझा शरीर के लिए घातक साबित हो रहा है.
दूसरे तरफ नायलॉन मांझे के सड़क पर गिरने से भी वह दुपहिया वाहन चलानेवाले और आम पैदल चलनेवाले राहगीर के पैर में भी उलझकर परेशानी में डाल देता है.
सड़क पर वाहनों को चलाते समय नायलॉन मांझा शरीर के लिए जानलेवा साबित होता है.
उसका उदाहरण शनिवार को दोपहर चार बजे रामदासपेठ निवासी साहिल अतुल डागा (18) वर्ष अपने दुपहिया वाहन पर नेल्सन चौक से ट्यूशन से वापस घर आ रहे थे.
उस समय पतंग का नायलॉन मांझा, उनके गले को और उंगली को काटकर उनको घायल कर दिया.साहिल डागा के गले, उंगली और घुटने में चोट आई है. वह बाल बाल बच गए.
Users Today : 35