इतवारी बाटा कसारपुरा की संकरी गली के इत्र गोदाम के तीसरी मंजिल पर लगी भीषण आग
-फायर ब्रिगेड की पांच से 6 गाड़ियाँ मौकाए घटना स्थल पर पहुंची
-तहसील पुलिस स्टेशन के अनेक पुलिस अधिकारी ने भी पहुंच कर लिया जायजा
नागपुर. (आनंदमनोहर जोशी)
शहर के केंद्रीय स्थान की प्रसिद्ध बाटा की दुकान परिसर के पीछे की ओर कसार पुरा की संकरी गली में बुधवार के तड़के 4 बजे के लगभग बागड़े परिवार के घर में अचानक आग लगने से तीन सदस्यों को को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया. साथ ही परिवार के एक बालक को भी सुरक्षित निकाला गया.प्राप्त जानकारी और विश्वास सुत्रों के अनुसार आग कासरपुरा गली के इत्र गोदाम के तीसरी मंजिल पर तड़के 4 बजे लग गई. आग का कारण खबरें लिखने तक पता नहीं चला. तीसरी मंजिल तक फायरब्रिगेड के जांबाज सिपाहियों, अधिकारियों ने 2 लम्बी सीढीयां लगाकर गैलरी से घर प्रवेश किया.सबसे पहले बालक को सफलतापूर्वक निकालने के बाद प्रवीण बागडे की श्रीमती को भी घायल अवस्था में निकालकर स्ट्रेचर पर लेजाकर अस्पताल के लिए रवाना किया गया, उसके बाद प्रवीण बागड़े को तीसरी मंजिल से निकालने के लिए फायर ब्रिगेड अधिकारी को काफी दिक्कतें भी आईं.दुर्घटना स्थल पर बड़ी संख्या में पड़ोसी मौजूद थे और एम एफ एस ए टीम के प्रशिक्षुओं की भी बडी संख्या में आय थे.उल्लेखनिय रहे कि इतवारी में कई बार पेंट की दुकान, गोदाम, पेन, स्टेशनरी की दुकान, प्लास्टिक की दुकानों में आग लग चुकी है. यहां तक किया यहां इतवारी बाजार पूर्व उपमहापौर के यहां भी आग लगी थी।लेकिन महाराष्ट्र सरकार, नागपुर नगर निगम, भारत की केंद्र सरकार ने कभी भी संकरी गलियाँ में आग लगने के बाद भी सख्त नियम के लिये पहल ही नहीं की.इस क्षेत्र में लगभग 56 बाज़ार है.जैसे क्रॉकरी, प्लास्टिक आइटम, चप्पल, जूते, मोजे, स्कूल यूनिफॉर्म, छाता गोदाम, इत्र गोदाम, रेडीमेड कपड़े, रेनकोट, ताड़पत्री, चूड़ियां, ताले, नकली आभूषण, बोहरा गली में राखी, लिपस्टिक, ब्यूटी पार्लर की वस्तुएं, खिलौने, एसिड की वस्तुएं,साबुन, कोयला दुकानें, ड्रेसिंग सामग्री, सौंदर्यीकरण फूलों की दुकानें, बर्तन, लोहा, चूना, झाड़ू, हार्डवेयर, रंग,दर्पण, रूमाल, प्लास्टिक की वस्तुएं, प्रसिद्ध लोकप्रिय साड़ी, कपड़े का शोरूम, कालीन, तकिया, गद्दी, फोम की वस्तुएं रासायनिक गोदाम आदि जैसी बहुत सी वस्तुएं और भी हजारों खुदरा, थोक दुकानों वाले बाजार में दैनिक जरूरतों की आवश्यक वस्तुएं बेची जाती हैं. इस घरेलू क्षेत्र के नागरिकों ने गृह मंत्रालय से, स्वास्थ्य मंत्रालय से भी अनुरोध किया है कि कृपया यहां आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराएं.

Users Today : 26