शाक्य संघ दिनदर्शिका का विमोचन भंते सुरेई ससाई के हाथों किया
नागपुर। महाराष्ट्र शाक्य संघ निवृत्त पुलिस बहुद्देशीय संघ की ओर से
शाक्य संघ दिनदर्शिका का विमोचन 9 जनवरी 2025 को इंदोरा बौद्ध विहार में भंते सुरेई ससाई जी के हाथों किया गया। इस अवसर पर राजरत्न बंसोड, अशोककुमार दिलपाक , शाहुजी कांबळे,
उदय रंगारी , दिगंबर इंगळे, भिमराव ढगे, सुरेश बोधी,अरुण सिरसाठ, रत्नाकर मेश्राम के साथ ही अन्य भी उपस्थित थे। भंते सुरेई ससाई ने कहा कि संगठन में कार्य करते समय बड़े ही साहस के साथ कार्य करना चाहिए। बाबासाहब आंबेडकर व भगवान बुध्द ने विश्व को नया संदेश दिया है। हम सभी ने उसका अनुकरण करने की आवश्यकता है। उन्होने दिनदार्थिका की तारिफ करते हुए संगठन की सराहना की। संचालन व आभार प्रदर्शन अरुण सिरसाठ ने किया। इस अवसर पर
महाराष्ट्र राज्य शाक्य संघ सेवा निवृत्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारी नागपुर, सोलापुर, नांदेड, बीड, लातुर, परभणी, अमरावती आदि शहर से पदाधिकारी मौजूद थे।