“जनता का विश्वास, भाजपा का संकल्प – फिर लहराएगा भगवा” – बंटी कुकड़े
मनपा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह तैयार,
विकास की नीति और सेवा की भावना के साथ मैदान में उतरने का ऐलान
नागपुर:
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आगामी चार महीनों में महानगरपालिका चुनाव आयोजित करने के आदेश के साथ ही नागपुर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए भाजपा नागपुर शहर अध्यक्ष जितेंद्र उर्फ बंटी कुकड़े ने कहा:
“भाजपा सिर्फ चुनाव के समय नहीं, हर पल जनता के साथ खड़ी रहती है। हम न सिर्फ तैयार हैं, बल्कि जनता के आशीर्वाद से विजय का आत्मविश्वास लेकर मैदान में उतर रहे हैं।”
कुकड़े ने आगे कहा कि भाजपा के लिए सत्ता नहीं, सेवा ही सर्वोच्च है।
“मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले जैसे अनुभवी और जनप्रिय नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई दिशा दी है। अब महानगरपालिका चुनाव में भी हम उसी नीति, नीयत और निष्ठा के साथ उतरेंगे।”
उन्होंने बताया कि कार्याध्यक्ष रविंद्र चौहान के नेतृत्व में पार्टी की संपूर्ण टीम – विधायक, पूर्व नगरसेवक, बूथ अध्यक्ष, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा – सभी एकजुट होकर संगठन की शक्ति को जनता की सेवा में समर्पित करने के लिए तैयार हैं।
“हर गली, हर वार्ड, हर दिल तक भाजपा की बात और विकास का विज़न पहुंचाया जाएगा।”
बंटी कुकड़े ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी नागरिकों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा:
“अब समय आ गया है एक बार फिर नागपुर महानगरपालिका में पारदर्शिता, प्रगति और मूल्यों के साथ भाजपा का भगवा ध्वज गर्व सेफहराने का।”
Users Today : 27