हॅंड्स फॉर केअर फाउंडेशन द्वारा नेत्रदान शिविर का सफल आयोजन 200 से अधिक नागरिकों

Khozmaster
1 Min Read

हॅंड्स फॉर केअर फाउंडेशन द्वारा नेत्रदान शिविर का सफल आयोजन

200 से अधिक नागरिकों ने लिया लाभ, 56 मोतियाबिंद मरीजों की होगी निःशुल्क सर्जरी

नागपुर – तथागत गौतम बुद्ध जयंती के उपलक्ष्य में हॅंड्स फॉर केअर फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क नेत्रदान व मोतियाबिंद सर्जरी शिविर का आयोजन क्रांती ज्योती सावित्रीबाई फुले बौद्ध विहार, लाल झंडा चौक, यशोधारानगर, नागपुर में किया गया। इस जनकल्याणकारी शिविर में 200 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया।

शिविर में कुल 56 लोगों में मोतियाबिंद की पहचान हुई, जिनकी निःशुल्क सर्जरी महात्मा नेत्र रुग्णालय में हॅंड्स फॉर केअर फाउंडेशन के माध्यम से कराई जाएगी। इसके अलावा कई जरूरतमंदों को बहुत ही कम शुल्क में नंबर के चश्मे भी वितरित किए गए।

शिविर को सफल बनाने में संस्था अध्यक्ष सुधीर मेश्राम और सचिव वीरेंद्र मेश्राम के साथ कोषाध्यक्ष सरोज भालाधरे, कमल किशोर लीलारे, रवि शंकर भालाधरे, रीता भोंगाड़े, संदीपजी, अनिल उके, नरेंन, विकी सहित समस्त कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस आयोजन को स्थानीय नागरिकों ने खूब सराहा और समाज सेवा के इस कार्य के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया।

0 9 4 7 0 4
Users Today : 54
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *