झुड़पी जंगल पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विकास को मिलेगी नई रफ्तार : विधायक संदीप जोशी

Khozmaster
2 Min Read
Oplus_131072

झुड़पी जंगल पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विकास को मिलेगी नई रफ्तार : विधायक संदीप जोशी

नागपुर। विधायक संदीप जोशी ने झुड़पी जंगल से जुड़े सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए इसे महाराष्ट्र के लिए “ऐतिहासिक, दूरदर्शी और संतुलित” बताया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से एक ओर पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी, वहीं दूसरी ओर वर्षों से अटके विकास कार्यों को नया संबल मिलेगा।

जोशी ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले में न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष मजबूती से रखा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस विषय में व्यक्तिगत रूचि लेकर दूरदृष्टिता का परिचय दिया और राज्य की वास्तविक स्थिति को न्यायालय के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस प्रयास के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री, वन विभाग और प्रशासन की सराहना की।

उन्होंने बताया कि यह फैसला नागपुर सहित पूरे विदर्भ क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। झुड़पी जंगल के नाम पर वर्षों से रुके अनेक इंफ्रास्ट्रक्चर और जनकल्याण से जुड़े प्रकल्प अब गति पकड़ सकेंगे। इससे न केवल क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय नागरिकों को रोजगार, आवास और आधारभूत सुविधाएं भी मिलेंगी।

विधायक जोशी ने खास तौर पर दक्षिण-पश्चिम नागपुर के अंबिकानगर, जयताला, एकात्मता नगर, तकिया धंतोली, सरस्वतीनगर, कृष्णानगर, आजादनगर, सुरेंद्रागढ़, मानवतानगर, आदिवासीनगर, गधेघाट छावनी, गोवा कॉलोनी, और नवीन फुटाला बस्ती जैसे क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां के झोपड़पट्टी वासियों को अब मालिकाना पट्टे मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

उन्होंने कहा, “यह फैसला न केवल पर्यावरणीय दृष्टिकोण से सराहनीय है, बल्कि यह विकास और जनहित के बीच संतुलन का बेहतरीन उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।”

जोशी ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, वन विभाग और संपूर्ण प्रशासन को धन्यवाद देते हुए विश्वास जताया कि यह निर्णय महाराष्ट्र के विकास को नई दिशा देगा और लाखों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।

0 8 9 4 6 0
Users Today : 26
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *