महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर, मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिए सतर्कते के निर्देश

KHOZ MASTER
2 Min Read
Oplus_131072

महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर, मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिए सतर्कते के निर्देश

मुंबई/पुणे, 26 मई 2025:

महाराष्ट्र के कई जिलों में मूसलधार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्य में बारिश की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत पंचनामे करने के भी आदेश दिए हैं और राज्य के मुख्य सचिव व आपदा नियंत्रण कक्ष से सतत संपर्क में हैं।

मुख्य अपडेट्स:

अतिवृष्टि वाले जिले: पुणे, सातारा, सोलापूर, रायगड, मुंबई व एमएमआर क्षेत्र।

बारिश की मात्रा:

दौंड – 117 मिमी

बारामती – 104.75 मिमी

इंदापूर – 63.25 मिमी

फलटण – 163.5 मिमी

सोलापुर – 67.75 मिमी

मुंबई – 135.4 मिमी (24 घंटे में)

प्रभावित इलाकों में राहत कार्य:

बारामती: 25 घरों को नुकसान, 7 लोगों को बचाया गया, 70-80 परिवारों का सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरण।

इंदापुर: 2 लोगों को बाढ़ से सुरक्षित निकाला गया।

फलटण: 30 नागरिकों को बचाया गया, उन्हें निवास व भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

सोलापुर: माळशिरस तालुका में 6 नागरिकों को बचाया गया, पंढरपूर में भीमा नदी में फंसे 3 लोगों का रेस्क्यू जारी।

रायगड: बिजली गिरने से एक की मौत, महाड-रायगड किला मार्ग बंद।

मुंबई: जलजमाव की 6 शिकायतें, 18 स्थानों पर शॉर्ट सर्किट, 5 स्थानों पर दीवार गिरने की घटनाएं, कोई जानहानि नहीं।

तैनाती और अलर्ट:

मुंबई में एनडीआरएफ की 5 टीमें तैनात, BMC, पुलिस, फायर ब्रिगेड समेत सभी एजेंसियां अलर्ट पर। अगले 24 घंटे में मुंबई में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान।

#MaharashtraRains #MumbaiRains #CMOMaharashtra

0 9 7 3 8 4
Users Today : 3
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *