बारामती में भारी बारिश से नीरा डावा कालवा फूटा, 14 गांव जलमग्न एनडीआरएफ की दो टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटीं

KHOZ MASTER
1 Min Read
Oplus_131072

बारामती में भारी बारिश से नीरा डावा कालवा फूटा, 14 गांव जलमग्न

एनडीआरएफ की दो टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटीं

बारामती/इंदापुर (महाराष्ट्र), 26 मई:

बारामती और इंदापुर तालुकों में शनिवार को हुई भारी बारिश (179 मिमी) के चलते नीरा डावा कालवा (नहर) का बांध टूट गया, जिससे अचानक जलप्रलय जैसी स्थिति बन गई। इस दुर्घटना में 14 गांव जलमग्न हो गए और कई घरों व खेतों में पानी भर गया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एनडीआरएफ की दो टीमें तैनात की हैं। टीमों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। कई नागरिकों को नावों की सहायता से बचाया गया।

बारिश का कहर इतना तेज था कि कई स्थानों पर बिजली और संचार सेवाएं बाधित हो गईं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस राहत व पुनर्वास कार्यों में जुटे हुए हैं।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और अफवाहों पर विश्वास न करें।

0 9 7 3 8 4
Users Today : 3
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *