“मार्टि” संस्था की त्वरित शुरुआत की मांग — अल्पसंख्यक छात्रों को मिले योजनाओं का लाभ
प्रतिनिधि: उमैर अंसारी
नागपुर: अल्पसंख्यक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्था (मार्टि) जैसे महत्वपूर्ण उपक्रम की शुरुआत अब तक लंबित है। इसके कारण अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन, छात्रवृत्ति, प्रशिक्षण और छात्रावास जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस विषय में संबंधित अधिकारियों से मांग की गई है कि माननीय उपमुख्यमंत्री के हाथों “मार्टि” कार्यालय का शीघ्र उद्घाटन कराया जाए और आगामी शैक्षणिक सत्र से इन योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

इस संदर्भ में माननीय विधायक इद्रिस नायकवाडी (सदस्य – अल्पसंख्यक कल्याण समिति, विधान परिषद) ने आश्वासन दिया कि “मार्टि” की शुरुआत के लिए तत्काल प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने “मार्टि” क्रियाशील समिति के प्रतिनिधिमंडल को इस विषय में पूर्ण समर्थन देने की बात कही।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख व्यक्ति:
🔹 एडवोकेट अजर पठान – अध्यक्ष
🔹 सर असीफ – उपाध्यक्ष
🔹 शेख मुख्तार
🔹 जाहेद अल कसेरी (राष्ट्रवादी कांग्रेस)
🔹 अश्फाक अहमद
🔹 शेख कय्यूम – कार्याध्यक्ष (राष्ट्रवादी कांग्रेस)
🔹 असद पटेल – शहराध्यक्ष, अल्पसंख्यक
सभी उपस्थित जनों ने एकमत से मांग की कि आगामी शैक्षणिक वर्ष से “मार्टि” की प्रभावी रूप से शुरुआत की जाए ताकि अल्पसंख्यक छात्रों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।

Users Today : 3