भीम सेना का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, स्थानीय चुनाव लड़ने का ऐलान
नागपुर, 1 जून 2025 — भीम सेना द्वारा आज एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन ने आगामी स्थानीय चुनावों में मजबूती से उतरने का ऐलान किया। सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीधर साळवे ने की। उन्होंने स्पष्ट किया कि भीम सेना किसी भी पारंपरिक राजनीतिक गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी।
श्री साळवे ने कहा, “हमारा कोई गॉडफादर नहीं है। हम डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों से प्रेरित होकर जनता के बीच जाएंगे। जो पार्टियां उनके विचारों को नहीं मानतीं, उन्हें जनता सबक सिखाएगी।” उन्होंने आगे कहा कि भीम सेना संविधान की मूल आत्मा को लेकर काम करेगी और हर अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी।
प्रमुख घोषणाएं व विचार:
भीम सेना के बैनर तले स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने की घोषणा की।
किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं: संगठन ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी परंपरागत राजनीतिक पार्टी से गठजोड़ नहीं करेंगे।
महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकता: पार्टी ने कहा कि उम्मीदवारों के चयन में महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
विचारधारा का संघर्ष: “कांग्रेस और बीजेपी जैसी विचारधाराओं को हराना हमारा लक्ष्य है। हम उनके विरुद्ध संविधानिक रूप से मुंहतोड़ जवाब देंगे।”
जनता का विश्वास और सामाजिक कार्य: संगठन ने अपने सामाजिक कार्यों और आंदोलनों की ताकत पर भरोसा जताया। “भीम सेना अपने कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव जीतेगी और जनता का विश्वास हासिल करेगी।”
श्री साळवे ने अंत में कहा, “हमारे कार्यकर्ता अच्छे सामाजिक और वैचारिक पृष्ठभूमि से आते हैं और स्वतंत्र रूप से संगठन के लिए समर्पित होकर कार्य करते हैं।”
भीम सेना अब जनता के बीच “प्रबुद्ध भारत” के विचार लेकर जाएगी और जनसेवा के आधार पर राजनीति को नया रूप देने का प्रयास करेगी।
Users Today : 3