ईवीएम नहीं, बैलेट पेपर से हों चुनाव – पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) ने सौंपा निवेदन
🔸 ईवीएम पर नहीं जनता को भरोसा – बैलेट पेपर से हों चुनाव!
🔸 पुरानी वार्ड प्रणाली बहाल करने की मांग तेज – पीपीआईडी का निवेदन
🔸 जनता का प्रतिनिधि स्पष्ट हो, विकास हो सुनिश्चित!
नागपुर | 3 जून 2025
पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) नागपुर जिला इकाई की ओर से आज माननीय जिलाधिकारी के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री व चुनाव आयोग को एक महत्वपूर्ण निवेदन सौंपा गया। इस निवेदन में आगामी नागपुर महानगरपालिका चुनाव वार्ड प्रणाली से कराने की मांग की गई है, साथ ही ईवीएम मशीन पर बढ़ते अविश्वास के चलते बैलेट पेपर (मतपत्र) से चुनाव कराने की अपील की गई है।
इस मौके पर नागपुर जिला अध्यक्ष ओपुल जी तामगाड़गे ने कहा, “प्रभाग प्रणाली से मतदाताओं में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे वार्ड के विकास में भी बाधाएं आती हैं। आम लोगों को यह तक पता नहीं होता कि उनके क्षेत्र का प्रतिनिधि कौन है। इसलिए पुरानी पारंपरिक वार्ड प्रणाली को दोबारा लागू कर चुनाव कराना जनहित में है।”
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने इस मुद्दे पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया, तो पार्टी एक बड़े जन आंदोलन की ओर बढ़ेगी।
इस अवसर पर पार्टी के कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे जिनमें वैशाली ताई चौरे, तुषार मेश्राम, प्रवीण अडकने, ब्रिजेश खाटाना, अविष्कार कांबळे, नसीम आलम, राजू भाऊ मेश्राम, राजू भाऊ भालेराव, राहुल मडामे, संदीप चव्हाण, सुमित कोटांगले, सूरज पुराणिक, अश्विन पाटील, आतिश बोरकर, विशाल बनसोड, प्रफुल खोंब्रागडे, रोशन ठवरे, दिक्षा चौर्रे आदींचा समावेश होता।
To Join WhatsApp Group Click 👇
https://chat.whatsapp.com/IEyCxHcPjn95AWcUmMGQou
To Join Channel Click 👇
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5wzzl4Y9lkKdFVcx0h
Users Today : 3