लाउडस्पीकर कार्रवाई को लेकर मुस्लिम समाज की ओर से माननीय उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार को ज्ञापन सौंपा गया

KHOZ MASTER
2 Min Read

लाउडस्पीकर कार्रवाई को लेकर मुस्लिम समाज की ओर से माननीय उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार को ज्ञापन सौंपा गया

मुंबई | 5 जून 2025

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री माननीय अजित दादा पवार को आज एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें यह आरोप लगाया गया कि लाउडस्पीकर के संदर्भ में की जा रही कार्रवाई एकतरफा है और केवल मुस्लिम समाज को ही निशाना बनाया जा रहा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट द्वारा निर्धारित मार्गदर्शक सिद्धांतों का उल्लंघन करती है। किसी भी समाज को परेशान करना, कानून की भावना के खिलाफ है, और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इस मौके पर पूर्व मंत्री नवाब मलिक, विधायक सना मलिक, पूर्व विधायक ज़ीशान सिद्दीकी, नजीब मुल्ला और विधायक इद्रीस नाइकवाड़ी उपमुख्यमंत्री से मिले और इस गंभीर मुद्दे की जानकारी उन्हें दी।

साथ ही यह भी मांग की गई कि महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक, मुंबई के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, संबंधित प्रशासनिक अधिकारी और समाज के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में माननीय उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक संयुक्त बैठक बुलाई जाए, ताकि मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई की जा सके।

To Join WhatsApp Group Click 👇

https://chat.whatsapp.com/IEyCxHcPjn95AWcUmMGQou

To Join Channel Click 👇

https://whatsapp.com/channel/0029Vb5wzzl4Y9lkKdFVcx0h

 

0 9 7 3 8 4
Users Today : 3
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *