सीआरपीएफ क्षेत्रीय परिवार कल्याण संस्था की अभिनव पहल
वृक्षारोपण कर मनाया स्थापना दिवस; महिलाओं की सक्रिय भागीदारी
नागपुर – केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) की क्षेत्रीय परिवार कल्याण संस्था का स्थापना दिवस मंगलवार को उत्साहपूर्वक और पर्यावरण-संवेदनशील तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता निभाकर इस उपक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम में कीर्ति जांभोळकर, पूनम गुप्ता, भावना खोब्रागड़े, श्वेता राजे, और स्वागत कैलाश समेत कई महिलाओं ने सक्रिय भाग लिया। इस दौरान औषधीय, फलदार और छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने वृक्षों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लिया।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा सप्ताहभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिनमें शामिल हैं –
18 जून : स्केटिंग प्रतियोगिता
19 जून : स्वास्थ्य जांच शिविर
21 जून : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
22 जून : सांस्कृतिक कार्यक्रम
संस्था द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वास्थ्य, पर्यावरण और सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहित करना है।
Users Today : 39