“आज क्या हो गया… सब योग कर रहे हैं!”

Khozmaster
4 Min Read
Oplus_131072

“आज क्या हो गया… सब योग कर रहे हैं!”

सुबह आंख खुली…

आंख मलते हुए बालकनी से झांका…

जो पार्क कल तक वीरान पड़ा था, आज वहाँ ऐसी भीड़ लगी थी जैसे सुबह-सुबह अमरूद बंट रहे हों! 🍈

कोई सिर के बल खड़ा… कोई उल्टा टेढ़ा… कोई पंजों के बल इतना ऊपर कि लगे अभी हवा में उड़ जाएगा।

एक मोहल्ले के अंकल जो कल तक दो सीढ़ियां चढ़कर हांफ जाते थे —

आज सूर्य नमस्कार के बाद 108 बार ओमकार कर चुके थे… वो भी live! 😂

सोशल मीडिया — योगा वायरस फैल चुका है!

मोबाइल खोला…

Instagram, Facebook पे “#YogaDay2025” ने बैंड बजा दिया था।

स्टोरी में कोई ताड़ासन में खिंचा पड़ा है, कोई श्वांस रोक कर ऐसी एक्टिंग कर रहा था जैसे आध्यात्मिक ज्ञान मिल गया हो!

और कैप्शन?

Feeling Peaceful, Mindful & Blissful ✨”

असल में 5 सेकंड बाद हांफते हुए “पानी… पानी…” चिल्ला रहे थे! 😄

कुछ तो ऐसे “Before-After” डाल रहे थे, जैसे योगा कर के 1 दिन में शाहरुख से टाइगर श्रॉफ बन गए हों!

ऑफिस में Zoom योग — ऊपर से योग, नीचे से नींद!

HR का मेल —

“Yoga Session 7:30 AM — Camera ON Mandatory!”

अब बेचारे लोग नींद में उठे…

ऊपर formal टीशर्ट, नीचे वो ही रात्रि वाला पायजामा…

Zoom पे बैठे-बैठे कोई आँखे मूंदे बुदबुदा रहे थे…

कोई “Net issue” बोल के कैमरा off कर के सो गए! 😂

बीच-बीच में instructor बोलते —

“सांस अंदर लो… बाहर छोड़ो…”

और 5-6 लोग उधर ही खर्राटे छोड़ रहे थे! 💤

बच्चों के ऑनलाइन क्लास में योगा का कमाल!

टीचर —

“बच्चों, मन शांत करो, गहरी सांस लो…”

बच्चे स्क्रीन के एक कोने से PUBG स्टार्ट कर चुके थे! 🎮

एक बच्चा ‘भुजंगासन’ करते-करते पूरा पलट गया,

मम्मी बोली —

“छोड़ ये सब, होमवर्क कर पहले!” 😂

सड़कों पे ‘ॐ’ की गूंज — मोहल्ले में confusion!

सड़क किनारे अचानक ‘ॐ ॐ ॐ’ की गूंज…

रिक्शावाले ने पूछा

“कौन सा त्योहार है भाई?”

एक व्यक्ति बोला —

“पता नहीं… शायद Netflix वालों ने भी yoga series रिलीज कर दी होगी!” 😂

फोटोशूट या योग? खुद पता नहीं!

लोगों का ऐसा हाल था —

पसीने से लथपथ, चेहरा लाल…

लेकिन कैमरा एंगल ऐसा सेट —

“Feeling Divine ✨”

बिलकुल ऐसे जैसे National Geographic का wildlife शूट चल रहा हो!

कुछ तो ऐसा पोज़ मार के फोटो डाले कि

बाबा रामदेव भी देख के बोल देते — “अबे! मैं भी नहीं करता ऐसे आसन!” 😂

 

1 दिन का योग… 365 दिन के लाइक्स!

सच्चाई तो ये है —

आज के दिन हर इंसान अलमारी से चटाई निकाल कर Insta-ready हो जाता है।

फायदा हुआ या नहीं — उससे क्या फर्क पड़ता है?

अच्छी Insta स्टोरी, 100-200 लाइक्स और 3 कमेंट्स —

“Wow! Motivation! Guruji 🙏”

आ गए, बस दिन बन गया! 😄

तो भाई लोग…

अगर अब भी सोच रहे हो —

“आज सबको क्या हो गया है?”

तो जल्दी से चटाई निकालो…

कोई 2-3 आसन करो…

अच्छी फोटो खींचो…

और Insta पे लिखो —

Doing Yoga… Feeling Blessed… Waiting for Likes!” 📱😂

क्योंकि

योग करोगे तो निरोग रहोगे… और Insta पे लाइक्स 4 गुना हो जाएंगे! 😂😂😂

 

0 9 4 1 9 9
Users Today : 2
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *