सुख शांति समाधान संस्था द्वारा विश्व योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
नागपुर, 21 जून : सुख शांति समाधान संस्था, नागपुर के तत्वावधान में 21 जून को विश्व योग दिवस पूरे उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ मनाया गया। इस वर्ष संस्था द्वारा कुल 23 स्थानों पर विविध योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत उमरेड स्थित WCL ऑफिस में सुबह हुई, जहाँ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष योगगुरु श्री सचिनजी माथुरकर ने उपस्थित लोगों को विश्व योग दिवस के महत्व की जानकारी दी। इसके पश्चात उन्होंने स्वयं योगासन, प्राणायाम और ओंकार का अभ्यास कराकर सभी को प्रात्यक्षिक रूप से प्रशिक्षित किया।
नागपुर शहर में संस्था के नियमित योग वर्ग जहाँ-जहाँ संचालित होते हैं, उन 20 स्थानों पर भी विशेष योग सत्रों का आयोजन किया गया। इसी दिन शाम 6 बजे यशवंत स्टेडियम में एक विशाल योग सत्र संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।
22 जून को आर्यनगर और पद्मावती नगर में भी विश्व योग दिवस के अंतर्गत सफलतापूर्वक कार्यक्रम संपन्न हुए। इन सत्रों में भी सहभागी जनों ने पूर्ण श्रद्धा और समर्पण के साथ योगासन, प्राणायाम और ओंकार का अभ्यास किया। हर जगह वातावरण उल्लासपूर्ण और उत्साही रहा।
संस्था के मार्गदर्शक योगगुरु श्री सचिनजी माथुरकर के नेतृत्व में इन सभी कार्यक्रमों का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने सभी से “यह विश्व ही मेरा घर है” इस भावना को आत्मसात करते हुए शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर संस्था की सचिव श्रीमती शीला केळापुरे ने कहा, “सुख शांति समाधान संस्था पिछले 20 वर्षों से नि:स्वार्थ, नि:शुल्क और सेवा-भाव से समाज के लिए कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक स्वास्थ्य उत्तम बना रहे — यही संस्था की सच्ची सफलता है।”
Users Today : 37
Hi