विदर्भ में स्वास्थ्य सेवा का नया सूर्योदय! “रुग्णसेवा ही ईश्वर सेवा” — जनसेवा के संकल्प के साथ शिवसेना वैद्यकीय सहायता कक्ष का उद्घाटन एवं नि:शुल्क आरोग्य शिविर संपन्न

Khozmaster
5 Min Read

विदर्भ में स्वास्थ्य सेवा का नया सूर्योदय!

“रुग्णसेवा ही ईश्वर सेवा” — जनसेवा के संकल्प के साथ शिवसेना वैद्यकीय सहायता कक्ष का उद्घाटन एवं नि:शुल्क आरोग्य शिविर संपन्न

 

दिनांक: ८ जुलाई २०२५ | स्थान: इतवारी सराफा ओली, नागपुर

महाराष्ट्र राज्य के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथजी शिंदे साहब के वैद्यकीय मदत कक्ष के OSD श्री मंगेशजी चिवटे के करकमलों से आज नागपुर के इतवारी सराफा ओली क्षेत्र में “शिवसेना वैद्यकीय मदत कक्ष नागपुर शहर जनसंपर्क कार्यालय” का भव्य शुभारंभ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नागरिकों के लिए नि:शुल्क रोग निदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

इस जनकल्याणकारी उपक्रम में AIIMS, ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल, लता मंगेशकर हॉस्पिटल, शालिनी ताई मेघे हॉस्पिटल, भवानी हॉस्पिटल एवं अन्य धर्मार्थ तथा निजी अस्पतालों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

🔶 राज्य की योजनाएं, अब आमजन तक सुलभ

महाराष्ट्र सरकार की महात्मा ज्योतिबा फुले जनआरोग्य योजना एवं आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत यदि कोई अस्पताल उपचार से इंकार करता है अथवा केवल अपने अस्पताल से ही दवाएं लेने का दबाव बनाता है, तो नागरिक सीधे शासन के टोल-फ्री नंबर या शिवसेना वैद्यकीय मदत कक्ष के नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर जानकारी दे सकते हैं:

📞 संपर्क करें:

📱 9850735107 | 9881040473

☎️ 0712-2990878

📋 स्वास्थ्य सहायता हेतु आवश्यक दस्तावेज़:

डॉक्टर द्वारा प्रमाणित निदान रिपोर्ट

MRI/CT स्कैन की प्रतिलिपि

रुग्ण का आधार कार्ड (केवल महाराष्ट्र का)

रेशन कार्ड (रुग्ण का नाम अनिवार्य)

छोटे बच्चे के लिए माता का आधार कार्ड

तहसीलदार से प्राप्त वार्षिक आय प्रमाणपत्र (1.60 लाख से कम)

निजी अस्पताल की स्थिति में सिविल सर्जन से प्रमाणन

अपघात रुग्ण हेतु पुलिस FIR या डायरी की प्रति

अंग प्रत्यारोपण हेतु सरकारी समिति (ZTCC) की मंजूरी

समस्त दस्तावेज़ों की PDF फाइल बनाकर भेजें:

📧 aao.cmrf-mn@gov.in

दिव्यांगजनों और अपघात पीड़ितों के लिए विशेष सेवाएं:

जयपुर फुट कैंप: कृत्रिम हाथ/पैर, कान की मशीनें

पोलियो, गैंगरीन, अपघातग्रस्तों हेतु कृत्रिम अंग

वरिष्ठ नागरिकों के लिए कमर/घुटनों के बेल्ट, शौचालय चेयर आदि

पंजीकरण के लिए: आधार कार्ड, राशन कार्ड, 2 पासपोर्ट फोटो

पंजीकरण पश्चात तिथि अनुसार नि:शुल्क सामग्री का वितरण किया जाता है।

🌍 विदर्भ के हर जिले में कार्यालय की स्थापना शीघ्र

गडचिरोली, चंद्रपुर, भंडारा, गोंदिया, अमरावती, यवतमाल, अकोला, वाशिम, बुलढाणा, वर्धा और नागपुर — इन ११ जिलों में शीघ्र ही शिवसेना वैद्यकीय मदत कक्ष कार्यालय प्रारंभ किया जाएगा।

प्रत्येक जिले में जिला प्रमुख, तालुका प्रमुख, विभाग प्रमुख, शाखा प्रमुख, बूथ प्रमुख, पेज प्रमुख, घर प्रमुख आदि को “वैद्यकीय दूत” के रूप में जिम्मेदारी सौंपी जा रही है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुँच सके।

🏥 सहायता ट्रस्ट व उपचार के क्षेत्र

सिद्धिविनायक ट्रस्ट, धीरूभाई अंबानी ट्रस्ट, रतन टाटा ट्रस्ट आदि के सहयोग से निम्नलिखित गंभीर बीमारियों हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध:

कोक्लियर इम्प्लांट (२-६ वर्ष के बच्चों हेतु)

हृदय, यकृत, किडनी, फेफड़े, हाथ, बोन मैरो ट्रांसप्लांट

कैंसर सर्जरी, कीमोथैरेपी, रेडिएशन, डायलिसिस

नवजात शिशुओं के रोग, मस्तिष्क विकार, अपघातिक सर्जरी

हिप रिप्लेसमेंट, बर्न केस, बिजली दुर्घटनाएं आदि

> एक साथ २० से अधिक बीमारियों पर सहायता!

👥 कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट पदाधिकारीगण:

प्रवीण लताबालमुकुंद शर्मा – पूर्व विदर्भ प्रमुख

सुनील पिल्ले – नागपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष

सचिन भाऊ शर्मा – नागपुर जिलाध्यक्ष

महेंद्र भुरे, रमेश डोके – उपजिलाध्यक्ष

राहुल चांडक, प्रेम मुंदाफळे – नागपुर संपर्क प्रमुख

राहुल हेडाऊ – समन्वयक

फयास खान – जिला समन्वयक

शिल्पा रामिलवार – महिला प्रमुख

निशांत वासानी, अनिल मेश्राम – विधानसभा संयोजक

रेणु गजभिये – महिला आघाड़ी

अरविंद ठाकूर, अनिकेत हातागडे – तालुका प्रमुख

जगदीश गुप्ता, यशवंत कवरे – शहर प्रमुख

उषा धुर्वे – महिला शहर प्रमुख

कर्नल सिंग, चंद्रकला ठाकरे, दुर्गा कोसारे, शशिकला चौधरी, राजेंद्र तिवारी आदि

उद्घाटन समारोह का अभूतपूर्व जनसहयोग

इस अवसर पर सैकड़ों नागरिकों ने उपस्थित रहकर नि:शुल्क हेल्थ चेकअप, दवा वितरण, तथा शासकीय योजनाओं के मार्गदर्शन का लाभ उठाया।

💬 “रुग्णसेवा ही ईश्वर सेवा” – यही हमारा संकल्प है।

माननीय उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, वैद्यकीय मदत कक्ष संस्थापक श्री मंगेशजी चिवटे, तथा राज्य प्रमुख श्री रामहरी राऊत के नेतृत्व में यह सेवा विदर्भ के लाखों गरीब, जरूरतमंद, वंचित परिवारों के लिए एक आशा की किरण बनकर उभर रही है।

0 9 4 5 4 6
Users Today : 11
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *