नागपुर न्यूज़ | ‘आप’ का घोषणा पत्र जारी — बीजेपी के सपनों पर पानी फिर सकता है?
नागपुर:
नागपुर महानगरपालिका चुनाव का बिगुल बज चुका है और अब आम आदमी पार्टी ने भी अपना दमदार जनता का घोषणा पत्र जारी कर माहौल गरमा दिया है। दिल्ली और पंजाब में सफल रहा ‘आप’ का जनकल्याण मॉडल अब नागपुर की गलियों में उतारने की तैयारी शुरू हो गई है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में ‘आप’ ने जिन योजनाओं से जनता का दिल जीता, वैसा ही बदलाव नागपुर में भी लाने का वादा किया गया है।
दिल्ली में सफल ‘गवर्नेंस मॉडल’ नागपुर में लागू कर जनता को बुनियादी सुविधाओं का हक दिलाना ही पार्टी का मिशन रहेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र प्रभारी पूर्व विधायक प्रकाश जरवाल, प्रदेश अध्यक्ष अजीत फाटके, संगठन सचिव भूषण ढाकुलकर और नागपुर शहर अध्यक्ष अजिंक्य कळंबे के साथ सैकड़ों जोशीले कार्यकर्ता मौजूद रहे।
🔑 घोषणा पत्र के बड़े वादे:
✅ मनपा की 114 स्कूलों में अच्छे टीचर, 50 स्कूल हाइटेक बनेंगे
✅ आंबेडकर, शाहू महाराज, फुले, भगतसिंह के नाम पर शिक्षा संकुल
✅ हर घर को हर दिन 20,000 लीटर मुफ्त नल का पानी
✅ हर वार्ड में मोहल्ला क्लिनिक — टेस्ट, इलाज फ्री
✅ झुग्गीवासियों को मालिकाना हक, गरीबों के लिए पक्के मकान
✅ महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, महिला उद्यमियों को ब्याजमुक्त लोन
✅ स्टूडेंट पास में छूट, स्पोर्ट्स ग्राउंड, वाई-फाई जोन, साइकिल ट्रैक
✅ फेरीवालों को सुरक्षित जगह, स्थानीय युवाओं को जॉब में आरक्षण, स्किल ट्रेनिंग
✅ 100% कचरा प्रोसेसिंग — साफ-सुथरा, प्रदूषण मुक्त नागपुर
✅ हर समस्या के लिए 24×7 हेल्पलाइन, स्मार्ट लाइटिंग, खाली जगहों पर हरियाली
📉 बीजेपी-कांग्रेस को बड़ी चुनौती!
बीजेपी ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि वह इस बार 130 से ज्यादा सीटें जीत लेगी। लेकिन प्रकाश जरवाल के दौरे और ‘आप’ के ऐलान ने बीजेपी का गणित गड़बड़ा दिया है।
नागपुर के लोग पिछले कुछ सालों में बारिश में डूबते घर, गटर ओवरफ्लो, नाव चलती सड़कें देख चुके हैं — टीवी-फ्रिज-कागज बह गए लेकिन ना पालक मंत्री आए, ना मुख्यमंत्री ने फिक्र की।
सिर्फ बातें हुईं, कार्रवाई कहीं नहीं हुई। जनता अब समझ चुकी है कि बदलाव लाना होगा तो नए हाथों को मौका देना होगा।
🗣️ अब जनता के पास नया विकल्प!
दिल्ली-पंजाब में जनता ने बीजेपी-कांग्रेस दोनों को ठुकरा दिया और ‘आप’ को अपनाया। नागपुर के लोग भी यही कह रहे हैं — अब हमें बातों से नहीं, काम से फर्क चाहिए!
प्रकाश जरवाल ने साफ कहा, “सरकारी ज़मीनें सस्ते में बिल्डरों को दी जा रही हैं, आम आदमी की कोई सुनवाई नहीं। हम लगातार जनता की आवाज बनकर संघर्ष कर रहे हैं। इस बार नागपुर बदलना ही होगा!”
दिल्ली-पंजाब की तरह ही नागपुर में भी लोग बीजेपी-कांग्रेस की रस्साकशी से तंग आ चुके हैं। अब ‘आप’ एक नया मजबूत विकल्प बनकर सामने आई है — जो काम करने में यकीन रखती है, घोटाले नहीं करती।
आम जनता की तकलीफ पर कोई सुनवाई नहीं। ‘आप’ ने हमेशा जनता की लड़ाई लड़ी है — अब समय आ गया है कि नागपुर भी बदले!”
नागपुर स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता को सपना दिखाया गया, लेकिन हकीकत में लोग त्रस्त ही रहे। ऐसे में ‘आप’ ने लोगों को नया विकल्प दिया है — जो काम करेगा, जवाबदेही निभाएगा।

Users Today : 30