मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सफाई कर्मचारियों के लिए 22 जुलाई को विशेष लाभार्थी शिविर

Khozmaster
2 Min Read

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सफाई कर्मचारियों के लिए 22 जुलाई को विशेष लाभार्थी शिविर

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष शेरसिंग (सतीश) डागोर ने दी जानकारी

नागपुर, 19 जुलाई — “सफाई कर्मचारियों का जीवन स्तर ऊँचा उठे, उन्हें उनकी मेहनत का समुचित सम्मान मिले और सरकार की कल्याणकारी योजनाएँ सीधे उनके doorstep तक पहुँचें,” इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर 22 जुलाई को नागपुर में एक भव्य लाभार्थी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक टिंबर मार्केट क्षेत्र के पाटीदार भवन में आयोजित होगा। इस संबंध में जानकारी राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष शेरसिंग उर्फ सतीश डागोर ने आज एक पत्रकार वार्ता में दी।

रवि भवन में आयोजित इस पत्रकार सम्मेलन में समाज कल्याण विभाग के प्रादेशिक उपायुक्त प्रसाद कुलकर्णी, सहायक आयुक्त सुकेशिनी तेलगोटे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शिविर का उद्घाटन महाराष्ट्र सरकार के राजस्व मंत्री एवं नागपुर जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे के हाथों संपन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी करेंगे, जबकि विधायक संदीप जोशी, विधायक कृष्णा खोपड़े, विधायक मोहन मते और विधायक प्रवीण दटके विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

शिविर में विशेष रूप से महिला सफाई कर्मियों के लिए साड़ियों का वितरण किया जाएगा। साथ ही नागपुर महानगरपालिका के ठोस कचरा प्रबंधन विभाग में कार्यरत 205 सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, ज़रूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें भी वितरित की जाएँगी, ताकि वे स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें।

इस सामाजिक पहल में ज़िला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग, नागपुर महानगरपालिका, महाराष्ट्र उद्यमिता विकास केंद्र और ज़िला उद्योग केंद्र का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ है, ऐसी जानकारी भी श्री डागोर ने दी।

0 9 4 6 6 6
Users Today : 16
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *