गुणवंत विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न : अनुसूचित जाति मोर्चा नागपुर महानगर का उपक्रम मुख्यमंत्री फडणवीस जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित

Khozmaster
2 Min Read

गुणवंत विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न : अनुसूचित जाति मोर्चा नागपुर महानगर का उपक्रम मुख्यमंत्री फडणवीस जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित

नागपुर : महाराष्ट्र राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मा. देवेंद्रजी फडणवीस के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अनुसूचित जाति मोर्चा नागपुर महानगर की ओर से शिक्षक सहकारी बैंक सभागृह में एक भव्य गुणवंत विद्यार्थी सत्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे – पूर्व विधायक प्रो. अनिल सोले, महाराष्ट्र राज्य अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मा. धर्मपाल मेश्राम, पूर्व विधायक डॉ. मिलिंद माने, सुभाष पारधी, रामभाऊ अंबुलकर, दिलीप हाथीवेड, भैय्यासाहेब भीगाने, सुधीर जांभुलकर, सतीश सिरसवान, राहुल उके, शंकर मेश्राम, अनंत जगनीत, मोहिनी रामटेके, हिमांशु पारधी, इंद्रजीत वासनिक, महेन्द्र प्रधान, प्रवीण पाटील तथा मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता। साथ ही बड़ी संख्या में छात्र और उनके माता-पिता भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, माता-पिता के मार्गदर्शन और समाज के सहयोग का प्रतीक है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को प्रोत्साहित कर उनमें आत्मविश्वास की भावना जागृत करते हैं।

इस आयोजन को सफल बनाने हेतु अनुसूचित जाति मोर्चा नागपुर महानगर के सभी कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया और अपने उत्तरदायित्व को पूर्ण समर्पण से निभाया।

0 9 4 6 6 6
Users Today : 16
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *