आसमान महिला क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी की तीसरी वार्षिक आमसभा हर्षोल्लास के साथ संपन्न – मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
नागपुर : आसमान महिला क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, जिला नागपुर की तीसरी वार्षिक आमसभा बड़े हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। इस विशेष अवसर पर सोसायटी से जुड़े परिवारों के 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ सदस्या सुश्री जयश्री वडोदकर के हाथों दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात श्रीमती मधुरा कोलारकर ने मधुर स्वर में स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को मंगलमय बनाया।
सोसायटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. रवि गि-हे ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सोसायटी की प्रगति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अल्प समय में ही सोसायटी ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। शेयर पूंजी, जमा राशि और निवेश में निरंतर वृद्धि के साथ, सोसायटी का टर्नओवर अब ढाई करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, वहीं गत वर्ष 50 लाख रुपये के ऋण का वितरण किया गया। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि सोसायटी की ऑडिट रेटिंग में महत्वपूर्ण सुधार दर्ज हुआ है।
अध्यक्ष श्रीमती मेघा गि-हे ने अपने संबोधन में सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनकी निवेशित राशि पूरी तरह सुरक्षित है और सोसायटी पारदर्शिता एवं सुचारु प्रबंधन के साथ प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। उपाध्यक्ष श्रीमती विभा विंचुरकर ने विभिन्न जमा एवं ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विशेष एफडीआर योजना पर 13 माह की अवधि के लिए 9% ब्याज, तथा आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यमवर्गीय महिलाओं को आभूषण क्रय हेतु केवल 10% ब्याज दर पर ऋण सुविधा प्रदान की जा रही है।
सभा में वरिष्ठ समाजसेवी श्री दिनेश टेकाडे को आंतरिक लेखा परीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर पिग्मी एजेंट श्री नरेश शेंडे एवं श्रीमती मधुरा कोलारकर को व्यवसाय वृद्धि में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया। साथ ही नियंत्रण समिति अध्यक्ष श्री नरेंद्र विंचुरकर, निवेश समिति प्रमुख डॉ. साधना थोते, लेखा परीक्षण समिति प्रमुख श्रीमती वंदना गोरले तथा ऋण समिति प्रमुख श्रीमती विभा विंचुरकर को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. साधना थोते ने अत्यंत प्रभावी रूप से किया तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती वंदना गोरले ने व्यक्त किया।
आमसभा में सोसायटी के संचालक, सदस्य एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।
📰 अगर आपके पास कोई स्थानीय खबर, फोटो या वीडियो है, तो कृपया खोजमास्तर को भेजें:📲 WhatsApp नंबर: 8975950362
🎯 बिना जिम, बिना डाइटिंग — कपिल शर्मा ने 63 दिनों में घटाया 11 किलो वजन!
स्कूली परिवहन नियमों में विसंगतियां दूर करने की मांग,अन्यथा होगा उग्र आंदोलन – चालकों की चेतावनी
फुताला जमीन विवाद में बड़ा धमाका! — पूर्व नगरसेवक कमलेश चौधरी का विधायक विकास ठाकरे पर करारा वार
🌧️ नागपुर फिर डूबा — ₹1 लाख करोड़ का ‘विकास’ या जनता के विश्वास के साथ मज़ाक? 🌧️
Users Today : 1