विदर्भ के अल्पसंख्यक समाज के लिए राहत — 7 अगस्त को नागपुर में आयोग की जनसुनवाई
नागपुर | 5 अगस्त 2025:
महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग की बहुप्रतीक्षित जनसुनवाई 7 अगस्त (गुरुवार) को सुबह 11 बजे, नियोजन भवन, नागपुर में आयोजित की जा रही है। यह सुनवाई आयोग के अध्यक्ष माननीय श्री प्यारे खान (मंत्री दर्जा) की अध्यक्षता में की जाएगी।
इस जनसुनवाई के माध्यम से विदर्भ क्षेत्र के अल्पसंख्यक समाज के शिकायतकर्ताओं को अपनी लंबित शिकायतों के निपटारे के लिए स्थानीय स्तर पर ही मंच उपलब्ध कराया जाएगा। अब उन्हें मुंबई स्थित मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे आर्थिक और भौगोलिक कठिनाइयों से राहत मिलेगी।
पिछले कुछ महीनों में विदर्भ क्षेत्र से बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनके समाधान के लिए नागपुर में जनसुनवाई की लंबे समय से मांग की जा रही थी। इस मांग को स्वीकार करते हुए श्री प्यारे खान ने अपने अधिकारों का प्रयोग कर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया।
महत्वपूर्ण निर्देश:
-
जिन लोगों ने आयोग में पहले से शिकायतें दर्ज कराई हैं, वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज और प्रमाण लेकर नियत समय पर नियोजन भवन में उपस्थित रहें।
-
नई शिकायतें और निवेदन भी इस अवसर पर स्वीकार किए जाएंगे।
श्री प्यारे खान ने कहा, “अल्पसंख्यक समाज को त्वरित न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से नागपुर जैसे केंद्रीय स्थान पर जनसुनवाई आयोजित की गई है। आयोग पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करेगा और प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।”
Users Today : 54