सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र नागपुर में अंतर बटालियन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन — 191 बटालियन विजेता घोषित

Khozmaster
2 Min Read

सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र नागपुर में अंतर बटालियन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन — 191 बटालियन विजेता घोषित

नागपुर, 6 अगस्त 2025:
ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नागपुर परिसर में आयोजित अंतर (परिचालन) बटालियन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह आज संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता महानिरीक्षक पश्चिमी सेक्टर सीआरपीएफ मुंबई के अंतर्गत आने वाली कुल 12 बटालियन टीमों के बीच आयोजित की गई थी।

प्रतियोगिता में 191 बटालियन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 100 आरएएफ की टीम द्वितीय स्थान पर रही। समापन अवसर पर श्री अनिल कुमार, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केंद्र नागपुर ने विजेता और उपविजेता टीमों को पदक एवं ट्रॉफी प्रदान की।

समारोह में अपने प्रेरणादायी अभिभाषण में श्री अनिल कुमार ने सभी खिलाड़ियों की टीम भावना, प्रतिस्पर्धात्मक खेलभावना, और उत्कृष्ट फिटनेस की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि बल में आपसी समन्वय और उत्साह को भी प्रोत्साहित करते हैं।

इस अवसर पर श्री जी. डी. पंढरीनाथ, कमांडेंट ग्रुप केंद्र नागपुर, श्री बी. एल. मीणा, उप कमांडेंट सहित अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता का समापन जोश और उत्साह के साथ हुआ, जो सीआरपीएफ में खेलों के प्रति समर्पण और अनुशासन को दर्शाता है।

0 9 5 0 5 9
Users Today : 7
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *