दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन | डीआरएम दीपक कुमार गुप्ता ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

Khozmaster
2 Min Read

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन | डीआरएम दीपक कुमार गुप्ता ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

नागपुर, 1 अगस्त 2025
भारतीय रेलवे के “स्वच्छ रेल – स्वच्छ भारत” अभियान के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा 1 से 15 अगस्त 2025 तक “स्वच्छता पखवाड़ा” का आयोजन किया गया है। इस अभियान के तहत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों की शृंखला चल रही है।

पखवाड़े के पहले दिन, 01 अगस्त को मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शपथ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। डीआरएम श्री गुप्ता ने सभी को प्रतिवर्ष 100 घंटे यानी प्रति सप्ताह दो घंटे श्रमदान कर स्वच्छता में भागीदारी निभाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा, “स्वयं स्वच्छ रहें और दूसरों को भी प्रेरित करें।

02 अगस्त को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन में यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्लोगन, पोस्टर, नुक्कड़ नाटक और स्काउट-गाइड दल द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नागरिक सुरक्षा दल द्वारा स्टेशन परिसर में सफाई और सिंगल यूज प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों पर प्रकाश डाला गया।

मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर लाउडस्पीकर घोषणाएं, सीसीटीवी के माध्यम से जागरूकता संदेश, सेमिनार, रैली और पोस्टर-बैनर के ज़रिए स्वच्छता के प्रति यात्रियों और आमजन को सतर्क किया जा रहा है।

इस अवसर पर डीआरएम श्री गुप्ता ने कहा, “स्वच्छता सिर्फ व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह एक जन आंदोलन है। रेलवे परिसर, स्टेशन और कोचों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी को सजग रहना होगा।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों और आगंतुकों से भी अपील की गई है कि वे इस अभियान में सहभागिता करें और स्वच्छता को जनांदोलन का स्वरूप दें। स्वच्छता पखवाड़ा के माध्यम से समाज में स्वच्छता के प्रति एक सकारात्मक माहौल निर्मित हो रहा है, जो स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

0 9 4 6 3 7
Users Today : 51
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *