पर्यावरण संरक्षण की मिसाल — नानासाहेब धर्माधिकारी प्रतिष्ठान ने लगाया 52 वृक्ष, लोहे के ट्री-गार्ड के साथ
नागपुर।
डॉ. श्री नानासाहेब धर्माधिकारी प्रतिष्ठान, रेवदंडा (ता. अलीबाग, जि. रायगढ़) के सौजन्य से एवं प्रतिष्ठान के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. श्री आप्पासाहेब धर्माधिकारी के मार्गदर्शन में रविवार, 10 अगस्त 2025 को खापरी पुनर्वसन से शंकरपुर रोड परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अभियान के तहत ग्रामपंचायत वेळा (हरिश्चंद्र) के अंतर्गत आने वाले खापरी पुनर्वसन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कुल 52 नये वृक्ष लगाए गए, जिनकी सुरक्षा हेतु सभी पर लोहे के ट्री-गार्ड लगाए गए।
इस अवसर पर उपस्थित मान्यवरों में मा. श्री रवी जी. पराले (अधीक्षक अभियंता, वेणा सिंचन मंडळ, भंडारा), श्री केशव सोनटक्के (पूर्व जिला परिषद सदस्य, नागपुर), श्री का. शिगणे (माजी सरपंच, खापरी), श्री शेषराव चरडे (माजी ग्रामपंचायत सदस्य) तथा ग्रामपंचायत वेळा के ग्रामस्थ प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम में प्रतिष्ठान के 150 से अधिक सदस्य-स्वयंसेवक और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रतिष्ठान की ओर से यह भी सुनिश्चित किया गया कि सभी वृक्षों का नियमित संगोपन व संवर्धन सातत्यपूर्वक किया जाएगा।
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी प्रतिष्ठान के माध्यम से हुडकेश्वर रोड परिसर में 250 से अधिक वृक्ष लगाए जा चुके हैं, जिनकी देखरेख एवं पोषण आज भी निरंतर किया जा रहा है। यह अभियान न केवल हरियाली बढ़ाने में सहायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल है।

Users Today : 45